श्री कृष्ण के बाद भगवान गणेश का किरदार निभाएंगे सौरभ राज जैन
श्री कृष्ण के बाद भगवान गणेश का किरदार निभाएंगे सौरभ राज जैन
Share:

गणेश चतुर्थी आने में कुछ ही समय शेष है तथा टेलीविज़न के स्टार्स भी इसके लिए पूर्ण रूप से अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। जहां अब रील लाइफ में प्रभु श्री कृष्ण का किरदार निभा चुके अभिनेता सौरभ राज जैन हमें गणेश भगवान के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। जी हां, बहुत शीघ्र हमें एक नए म्यूजिक वीडियो में सौरभ गणेश भगवान के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। सनशाइन म्यूजिक द्वारा निर्मित इस वीडियो में हमें सौरभ के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट शिवांजलि पोरजे मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shiv❤️ (@shivanjaliporje.03)

वही सौरभ राज जैन हमें पहले पभु श्री कृष्णा के किरदार में दिखाई दे चुके हैं, जहां उन्हें ऑडियंस ने अपना बहुत प्यार दिया है। जिसके पश्चात् वो हमें गणेश भगवान की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ”देवा ओ देवा” होने वाला है। जिसमें हमें लोकप्रिय बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन की आवाज सुनने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस गाने के डायरेक्टर राजीव रूहिया होंगे। ”देवा ओ देवा” म्यूजिक वीडियो को 3 सितंबर को रिलीज किया जाना है। महाराष्ट्र सहित पूरे भारत में इस समय गणेश उत्सव की तैयारी रफ़्तार से चल रही है।

वही इस बार अधिकांश गणेश उत्सव के पंडालों में ऑनलाइन दर्शन होने वाले हैं, लॉकडाउन के चलते प्रत्येक स्थान पर इसी प्रकार से दर्शन की व्यवस्था की गई है। वहीं शंकर महादेवन के इस सांग को हम गणेशोत्सव के समय बहुत सुन पाएंगे। इस सांग की शूटिंग पहले ही की जा चुकी है। जहां इस समय इस सांग की आखिरी चरण की एडिटिंग हो रही है। जिसके पश्चात् इसे गणेशोत्सव से पहले 3 सितंबर को सभी के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। इस गाने के निर्माता इस सांग को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

बड़ी खबर! ‘इमली’ सीरियल से बाहर हुआ ये मशहूर किरदार, फैंस को लगा झटका

फोटोग्राफर्स को देख भागी मौनी रॉय, यूजर्स बोले- ऐसे कपड़े पहनते ही क्यों हो?

टीवीएस मोटर ने बाइक के कारखाने के अनुकूलन के लिए बीटीओ प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -