शिवांगी जोशी के बाद ये एक्ट्रेस हुई ‘खतरों के खिलाड़ी 12' से बाहर, लौटीं देश
शिवांगी जोशी के बाद ये एक्ट्रेस हुई ‘खतरों के खिलाड़ी 12' से बाहर, लौटीं देश
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में हो रही है। निर्माताओं का दावा है कि इस सीजन में प्रतियोगी पर जितना अत्याचार होगा वह दर्शकों ने पहले किसी सीजन में नहीं देखा होगा। हाल ही में एक प्रोमो भी आया जिसमें दिखाया गया कि आने वाला वीक अत्याचार वीक होगा। शो के पहले सप्ताह में एरिका पैकर्ड बाहर हो गई थीं। इस बीच केपटाउन से कई भीतर की खबरें भी छन-छनकर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि टेलीविज़न की एक पॉपुलर बहू शो से एविक्ट हो गई हैं। वह भारत लौट आई हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ से शिवांगी जोशी के पहले ही बाहर होने की खबरें हैं। हालांकि अभी तक यह एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है किन्तु जैसे ही प्रशंसकों को इसकी भनक लगी सोशल मीडिया पर वो शिवांगी जोशी को वापस लाने की मांग करने लगे। अब प्रशंसकों को एक और झटका लगने वाला है। जी हां, ‘कुमकुम भाग्य‘ फेम एक्ट्रेस सृति झा भी एलिमिनेट हो गई हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar के अनुसार, सृति झा एलिमिनेट होने के बाद वापस देश लौट आई हैं। उनका सफर लंबा रहा मगर यह सफर यहीं समाप्त हो गया। सृति कलर्स टीवी का चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने ‘बालिका वधू‘ में काम किया है। एकता कपूर के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य‘ से उन्हें बड़ी पहचान प्राप्त हुई। इसमें उन्होंने प्रज्ञा अरोड़ा का किरदार निभाया। सीरियल में सृति के अपोजिट एक्टर शब्बीर अहलूवालिया थे।

हिना-निया के बाद अब इस मशहूर एक्टर की हुई 'झलक दिखला जा' में एंट्री, नाम जानकर झूम उठेंगे आप

ऐसी ड्रेस पहन इवेंट में पहुंच गई रश्मि देसाई, देखते ही अटक गई लोगों की नजरें

उर्फी जावेद पर चढ़ा रणवीर सिंह का बुखार, अब कर दिखाया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -