कोलकाता में सामने आया सारधा से बड़ा चिटफंड मामला, CBI कर रही जांच
कोलकाता में सामने आया सारधा से बड़ा चिटफंड मामला, CBI कर रही जांच
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सारधा और रोजवैली चिटफंड घोटाले के बाद अब राज्य में एक और घोटाले की बात सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि राज्य में चिटफंड कंपनी एमपीएस ग्रीनरी ने अपना जाल बिछाते हुए लाखों उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर लिया है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद CBI ने कंपनी के निदेशक और अधिकारियों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एमपीएस ग्रीनरी डेवलपमेंट कंपनी द्वारा लोगों के रूपयों में हैरफेर होने के बाद अब CBI ने निदेशक शांतनु चौधरी, प्रदीप चंदा, मधुसूदन आदि अधिकारियों को पकड़ लिया गया है।

कंपनी के निवेशकों द्वारा अवैध तरीके से 3000 करोड़ रूपए जुटाने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार CBI के सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि साॅल्टलेक के सीजीओ काॅम्पलेक्स स्थित CBI आॅफिस में निमंत्रित किया गया। जहां पर पूछताछ की गई। उल्लेखनीय है कि इस कंपनी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शाखाऐं खोल दीं।

जिसमें से 3000 करोड़ रूपए से भी अधिक की राशि वसूल ली गई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कंपनी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कंपनी के कार्यालयों में दबिश दी। छापामार कार्रवाई में आवश्यक दस्तावेज CBI ने बरामद किए हैं। उन्हें CBI आॅफिस निमंत्रित किया गया। दूसरी ओर यह भी कहा गया कि कंपनी के कुछ अधिकारी CBI का छापा पड़ने की जानकारी लगते ही फरार हो गए।

अब उनकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि सारधा चिट फंड मसले पर पहले ही तृणमूल कांग्रेस के नेता पसोपेश में हैं। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी सवालिया निशान लगाए जाते रहे हैं। दूसरी ओर इस मामले में सहारा की डायरी में कई बड़े नामों का उल्लेख होने की बात भी कही जाती रही है। यह मामला बेहद बड़ा माना जाता है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -