सामंथा-धनुष के बाद अब ये मशहूर सुपरस्टार शादी के 23 साल बाद लेने जा रहा है तलाक! नाम जानकर लगेगा झटका
सामंथा-धनुष के बाद अब ये मशहूर सुपरस्टार शादी के 23 साल बाद लेने जा रहा है तलाक! नाम जानकर लगेगा झटका
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार थलपति विजय खबरों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय पत्नी से शादी के 23 वर्ष पश्चात् अलग होने जा रहे हैं। दोनों तलाक ले रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं- बेटा जेसन और बेटी दिव्या। हालांकि, दोनों में से अबतक किसी की भी तरफ से इसपर कन्फर्मेशन नहीं आया है। थलपति विजय अपनी फिल्म Varisu के प्रमोशन्स में बिजी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों बीते कुछ वक़्त से अलग रह रहे हैं। 

थलपति विजय और संगीता ने आपसी मंजूरी से अलग होने का निर्णय लिया है। देखा गया है कि विजय जब भी किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन का भाग होते हैं तो उनकी पत्नी संगीता उनका सपोर्ट करने के लिए साथ अवश्य होती हैं, मगर बीते कुछ वक़्त से प्रशंसक इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि संगीता, विजय के साथ दिखाई नहीं दे रही हैं। कुछ वक़्त पहले एटली की पत्नी प्रिया का बेबी शावर था, उसमें अकेले विजय ही वहां नजर आए थे। इसके अतिरिक्त जब Varisu का म्यूजिक लॉन्च हुआ तो भी संगीता गायब थीं। 

हालांकि, प्राप्त हुई खबर के आधार पर पता लगा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों आज भी साथ हैं। संगीता बच्चों के साथ यूएस हॉलीडे पर गई हुई हैं, इसलिए वह न तो म्यूजिक लॉन्च पर दिखाई दी तथा न ही प्रिया के बेबी शावर में। इसके अतिरिक्त वह कुछ रीसेंट इवेंट्स से भी इसीलिए गायब हैं। बता दें कि संगीता और विजय की मुलाकात एक सेट पर हुई थी। वर्ष था 1996। संगीता, विजय की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। वह उनकी कोई भी फिल्म देखने से नहीं चूकती थीं। विजय से मिलने के लिए संगीता यूके से स्पेशली चेन्नई आई थीं। फिल्म 'Poove Unakkaga' में विजय ने बहुत अच्छा काम किया था। 

रिलीज हुआ कुत्ते फिल्म का एक और नया गाना

800 करोड़ रुपए की है टेलर स्विफ्ट की कैट, बिल्ली की तस्वीर उड़ा देगी आपके होश

आज घटे या बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? यहाँ करें चेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -