LJP पूरी तरह भाजपा के साथ.., नितीश के इस्तीफे के बाद पशुपति पारस ने भरी हुंकार
LJP पूरी तरह भाजपा के साथ.., नितीश के इस्तीफे के बाद पशुपति पारस ने भरी हुंकार
Share:

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता यूनाइटिड दल (JDU) का गठबंधन टूट चुका है। जिसके के बाद दूसरे दलों के नेताओं की तरफ से नीतीश के फैसले पर प्रतिक्राएँ आना शुरू हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख पशुपति पारस ने जहाँ JDU और राजद के होने वाले गठबंधन को 'बिहार के लिए अच्छा संकेत नहीं' बताया है। वहीं चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय मंत्री व RLJP प्रमुख पशुपति पारस ने कहा है कि, 'इससे पहले भी RJD और JDU के बीच प्रयोग हुआ था, मगर वह चल नहीं पाया। अब दोबारा ऐसा गठबंधन होने जा रहा है। ये बिहार के विकास के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। हमने ठान लिया है कि हमारी पार्टी NDA का ही हिस्सा बनकर रहेगी।' वही रामविलास पासवान के पुत्र व LJP नेता चिराग पासवान ने कहा है कि, 'नीतीश कुमार की विश्वसनीयत शून्य है। हम चाहते हैं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। राज्य में फिर से विधानसभा चुनाव हों। नितीश की कोई विचारधारा है या नहीं? अगले चुनावों में जदयू को शून्य मिलेगा।'

बता दें कि बिहार में एक बार फिर से पाला बदलने के लिए आगे बढ़ चुकी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वो पूर्व CM राबड़ी देवी के आवास पर RJD नेताओं से मिलने के लिए पहुँच चुके हैं।  इस्तीफा देते वक़्त मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, 'सभी सांसद और MLA इस बात पर सहमत हुए हैं कि हमें NDA से अलग हो जाना चाहिए। इसके तुरंत बाद मैंने बिहार के CM पद से इस्तीफा दे दिया।'

शपथ से पहले ही बिहार में उठी मंत्रालयों की मांग, तेजस्वी ने मांगा ये विभाग

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

TMC में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने खोला मोर्चा, पार्टी नेताओं को दी ये नसीहत

 


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -