राजस्थान के बाद अब गुजरात में फैल रहा खतरनाक जीका वायरस
राजस्थान के बाद अब गुजरात में फैल रहा खतरनाक जीका वायरस
Share:

गांधीनगर: भारत में इस समय जीका वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। देश के राजस्थान में जीका वायरस से कई लोग बीेमार पड़ गए हैं। इसके अलावा रविवार को अधिकारियों ने व्यापक रूप से जानकारी देते हुए कहा ​कि मच्छरों से होने वाली यह बीमारी अब गुजरात में भी मिली है। जानकारी के अनुसार जीका वायरस के लगभग 144 मामले इस साल गुजरात के पड़ोसी राज्य राजस्थान में सामने आए हैं। जिससे कई लोगों कि इसकी चपेट में आने से मौत हुई है। 

8 दरिंदों ने मिलकर बनाया 16 साल की लड़की को हवस का शिकार

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जिस महिला में जीका वायरस मिला है उसे तत्काल अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। यहां बता दें कि जीका वायरस का यह पहला मामला है जो राजस्थान के बाहर कहीं मिला है। वहीं गुजरात की स्वास्थ्य आयुक्त जयंती रवि ने बताया कि अभी तक केवल एक मामला सामने आया है और सभी अधिकारी इसके लिए हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं।

देहरादून में सेना को नहीं मिल रहा पानी, समय से पहले ही पड़ी कड़ाके की ठंड ने जमा दिया पाइप का पानी

गौरतलब है कि 2015 में जीका वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैला था और इसकी चपेट में 70 से ज्यादा देशों के 1.5 मिलियन लोग आए थे। जिसमें सबसे ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका के थे। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस वायरस से संबंधित मामलों में देखा गया है कि यदि गर्भवती महिला इस वायरस की चपेट में आती है तो बच्चे के दिमाग पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि साल 2020 से पहले इस बीमारी का कोई भी टीका उपलब्ध नहीं हो सकता है।


खबरें और भी 

अयोध्या विवाद : एआईएमपीएलबी के मेंबर खालिद रशीज बोले- कोर्ट जो फैसला करेगी उसे स्वीकार कर लेंगे

अयोध्या राम मंदिर बनाने में लगने वाले पत्थरों पर निर्मोही अखाड़े ने जताई आपत्ति

दिल्ली में थमे हजारों बसों के पहिये, मेट्रो पर आया पूरा बोझ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -