तसलीमा नसरीन के 'रेडीमेड बेबी' ट्वीट पर भड़के प्रियंका-निक के फैन्स, देनी पड़ी सफाई!
तसलीमा नसरीन के 'रेडीमेड बेबी' ट्वीट पर भड़के प्रियंका-निक के फैन्स, देनी पड़ी सफाई!
Share:

लोकप्रिय राइटर तसलीमा नसरीन ने बीते दिनों सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाओं के बारे में कई ट्वीट किये और इन ट्वीट्स के चलते वह सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गईं। जी दरअसल उनके इस ट्वीट के चलते एक नई बहस शुरू हो गई है। आपको बता दें कि तसलीमा का यह रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा के हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनने के ऐलान के बाद आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक धड़ तसलीमा का समर्थन करता दिखा तो दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के ढेरों फैंस ने तसलीमा नसरीन को इसके लिए ट्रोल कर दिया है। आप सभी को बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सरोगेसी से मां बनने का ऐलान किया था। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं मिलने लगीं और दूसरी तरफ तमाम लोगों ने इसके खिलाफ प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस और उनके विरोधियों के बीच तगड़ी बहस छिड़ गई और इसी बीच तसलीमा ने भी कई ट्वीट सरोगेसी के विरोध में कर दिए। ऐसे में तसलीमा नसरीन ने ट्विटर पर लिखा, 'सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाएं कैसा महसूस करती हैं जब उन्हें उनके रेडीमेड बच्चे मिलते हैं? क्या उन्हें उन बच्चों के प्रति वैसी ही फीलिंग आती है जैसी किसी मां को अपने बच्चे को जन्म देने के बाद आती है?' इसी के साथ तसलीमा ने लिखा, 'दुनिया में गरीब महिलाओं के होने की वजह से सरोगेसी संभव है।'

आगे एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अमीर लोग हमेशा अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी का अस्तित्व चाहते हैं। अगर आपमें वाकई एक बच्चे को पालने की इतनी प्रबल इच्छा है तो किसी बेघर बच्चे को गोद ले लीजिए। बच्चों में आपके पैतृक गुण होने चाहिए - ये सिर्फ आपके अहंकार है और कुछ नहीं।' इसके अलावा तसलीमा ने लिखा, 'मैं तब तक सरोगेसी को स्वीकार नहीं करूंगी जब तक कि अमीर महिलाएं सरोगेट मॉम नहीं बन जातीं।' अपने इन ट्वीट्स में तसलीमा ने कहीं पर भी प्रियंका चोपड़ा का नाम नहीं लिखा लेकिन इन ट्वीट्स के बाद एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें जोरदार तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में ट्रोल होने के बाद तसलीमा ने सफाई देते हुए एक ट्वीट लिखा, 'सरोगेसी को लेकर मेरे ट्वीट इसे लेकर मेरे विचार और ओपिनियन हैं। इसका प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से कोई लेना देना नहीं है। मुझे वो कपल बहुत पसंद है।'

शाहरुख खान ने फैन को भेजा खास तोहफा, जानिए क्यों?

कभी साड़ी तो कभी वन पीस में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना कर रही मोनालिसा

यहां पर जल्द खुल सकते हैं स्कूल!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -