RCP सिंह पर नीतीश के आरोप के बाद मोदी ने दिया करारा जवाब, कही ये बड़ी बात
RCP सिंह पर नीतीश के आरोप के बाद मोदी ने दिया करारा जवाब, कही ये बड़ी बात
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने नजदीकी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर पहली बार बयान दिया। नीतीश ने कहा कि हमने उन्हें बहुत अधिकार दिए थे, किन्तु उन्होंने गड़बड़ किया। नीतीश ने कहा कि RCP स्वयं केंद्रीय मंत्री बन गए थे। इसको लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि RCP को केंद्र में मंत्री बनाने के लिए अमित शाह ने स्वयं नीतीश कुमार से बात की थी। 

सुशील मोदी ने कहा कि यदि RCP सिंह को उनकी मंजूरी से नहीं बनाया गया था तो फिर उन्होंने RCP सिंह पर कार्रवाई के लिये 11 महीने कि प्रतीक्षा क्यों की। शरद यादव जब महागठबंधन के नजदीक गए थे तब उन्होंने तुरंत कार्रवाई कर दी थी, इसमें इंतजार क्यों किया। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि RCP सिंह स्वयं केंद्र में मंत्री बन गए। उन्होंने 4 मंत्री पद की मांग की थी, मगर वो स्वयं बन गए तथा बोलने लगे कि मेरे कहने पर बने थे। 

सुशील मोदी ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी खूब हमला बोला तथा कहा कि उन्हें क्या पता है। JDU के कई नेता थे जो भाजपा के नेताओं से मिलकर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाना चाहते थे। जिससे उनका बिहार से सम्मानजनक एग्जिट हो सके, मगर भाजपा ने मना कर दिया। जब भाजपा के पास बहुमत है तो भला इनको उपराष्ट्रपति क्यों बनाती। भाजपा सांसद ने कहा कि सिर्फ पीएम बनने का ख्वाब देखने के लिए उन्होंने पाला बदली है, मगर ये सपना ही रहेगा। इनसे अधिक सीट तो बंगाल में ममता बनर्जी को मिली हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार 2-2 प्रदेश में है। केसीआर भी हैं। सभी सीएम चाहते हैं कि वो पीएम बनें। उन्होंने ये भी कहा 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ये सरकार गिर जाएगी। जैसे 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी वैसे ही 2024 में नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिलेगा क्योंकि नीतीश कुमार का अति पिछड़ा वोट उनके हाथ से निकल चुका है। बता दें कि RCP सिंह ने हाल ही में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पार्टी ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा भेजने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पार्टी के अंदर बहुत वक़्त से उपेक्षित हो रहे आरसीपी सिंह के राजनीति भविष्य को लेकर सवाल पहले ही खड़े हो रहे थे, मगर वो अगला कदम क्या लेंगे, सबकी नजर इसी पर थी। अपने इस्तीफे उन्होंने बोला था- इस पार्टी में कुछ नहीं बचा है। वो डूबता हुआ जहाज है। हमसे चिढ़ है, तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं। 

'सत्येंद्र जैन की तरह होगा मनीष सिसोदिया का हश्र..', भाजपा का AAP पर हमला

CM बोम्मई के चेहरे पर ही कर्नाटक का चुनाव लड़ेगी भाजपा, अटकलों पर लगा विराम

'कहीं ना हो जाए जदयू-भाजपा जैसा हाल', महागठबंधन के बाद सरकार को सताई ये बड़ी चिंता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -