अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के बाद बोली प्रियंका- ''मैं वोट नहीं देती लेकिन..
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के बाद बोली प्रियंका- ''मैं वोट नहीं देती लेकिन.."
Share:

बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का ढंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अब एक और मुकाम अपने नाम कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से खास वार्तालाप की। इस बीच उन्होंने मर्दों के बराबार मिल रही फीस, महिलाओं की सुरक्षा, अबाॅर्शन जैसे कई मामलों पर बात की।

वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान की फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा की और कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने अमेरिका में मतदान के अधिकार के बारे में बात की। प्रियंका ने बोला है कि वह 'इस देश में वोट नहीं देती, मेरे पति कर सकते हैं और एक दिन, मेरी बेटी भी करने वाली है।

प्रियंका चोपाड़ ने लिखा- रूथ बेडर गिन्सबर्ग को उद्धृत करने के लिए 'महिलाएं उन सभी जगहों पर हैं जहां निर्णय होने लगे है. ऐसा नहीं होना चाहिए कि महिलाएं अपवाद भी है। शुरू से ही दुनिया ने महिलाओं की शक्ति को कम करके आंका है। हमें छोड़ दिया गया है और खामोश कर दिया गया है लेकिन इतनी निस्वार्थ महिलाओं के डर और तप के लिए धन्यवाद हम आज एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम एक साथ आ सकते हैं और सामूहिक रूप से कार्य कर सकते हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उन्होंने कहा-'  बीते 2 वर्षों में मानवता ने कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का अनुभव किया है जो हम अपने जीवनकाल में देखने वाले है। हमें स्थिरता और प्रगति की तत्काल आवश्यकता का सामना करना पड़ रहा है और अमेरिका के लिए जो 8 नवंबर को चुनाव से शुरू हो रहा है। नागरिक प्रक्रिया का भाग बनने और वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने के लिए हर किसी की भूमिका है खासकर महिलाओं को क्योंकि हमें अपने अधिकारों का ध्यान रखने में सक्रिय रूप से शामिल होने की जरूरत है।'

पत्नी के साथ स्पॉट हुए जस्टिन, दोनों के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

US में नाईट आउट का मजा लेती हुई दिखाई दी प्रियंका

थाई हाई स्लिट और क्लीवेज कट ड्रेस में काइली जेनर ने चलाई फैंस के दिलों पर छुरियां

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -