शादी के बाद CM मान ने मनाई पहली दिवाली, सामने आई जबरदस्त तस्वीरें
शादी के बाद CM मान ने मनाई पहली दिवाली, सामने आई जबरदस्त तस्वीरें
Share:

चंडीगढ़: भारत सहित दुनिया के कई देशों में 24 अक्टूबर की शाम धूमधाम से दीपावली मनाई गई। आम से लेकर विशेष व्यक्तियों में इस त्यौहार को लेकर बहुत उत्साह और उमंग नजर आई। दीपों के इस त्यौहार को सियासी जगत की हस्तियों ने भी विशेष अंदाज में मनाया तथा अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां इस बार भी सेना के सैनिकों संग कारगिल पर दिवाली मनाई तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने घरों पर दीपोत्सव मनाया। 

वही पंजाब के सीएम भगवंत मान के लिए भी यह त्योहार बहुत खास था। दरअसल, गुरप्रीत मान से दूसरी शादी के पश्चात् भगवंत मान की यह पहली दीवाली है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले जुलाई माह में ही डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी रचाई थी। भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने सीएम रहते हुए शादी की। भगवंत मान एवं गुरप्रीत की शादी सिख परंपराओं के मुताबिक, एक स्थानीय गुरुद्वारा में सम्पन्न हुआ था। इस सादे कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मूल तौर पर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने अंबाला के एक मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की है। गुरप्रीत मान की 3 बहनें हैं। जिनमें दो बड़ी बहनें अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। वहीं, गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास भी कनाडा की नागरिकता है। सीएम की पत्नी के पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं तथा 40 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि के मालिक हैं। जबकि गुरप्रीत की मां गृहिणी हैं। भगवंत मान एवं गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस वक़्त मान संगरूर संसदीय क्षेत्र से सांसद थे।

दो पक्षों के विवाद में हुई व्यक्ति की मौत, हुड़दंगियों ने निकाली पिस्टल

ब्रिटेन के नए PM बने ऋषि सुनक, प्रधानमंत्री मोदी ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

सिंगापुर में चेकअप के बाद वतन लौटे लालू प्रसाद यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -