ब्रिटेन में दूसरी बार बनेगी महिला प्रधानमंत्री
ब्रिटेन में दूसरी बार बनेगी महिला प्रधानमंत्री
Share:

लंदन : ब्रिटेन में दूसरी बार महिला प्रधानमंत्री का बनना तया माना जा रहा है। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के बाद तत्काल प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन द्वारा इस्तीफा की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से उनके उतराधिकारी के तौर पर मैदान में केवल दो ही नाम है। पहला होम मिनिस्टर टेरेसा मे और दूरा ऊर्जा मंत्री आंद्रिया लीडसम का।

इन दोनों के बीच ही पीएम पद की दावेदारी तय होनी है। इस दौड़ से कंजरवेटिव पार्टी के न्याय मंत्री माइकल गव पहले ही बाहर हो गए है। लीडसम के 84 और गव के 46 मतों के मुकाबले 199 टोरी सांसदों का समर्थन टेरेसा को हासिल हुआ। इसके बाद टेरेसा ने कहा कि इस मतदान से साबित होता है कि कंजरवेटिव पार्टी एकजुट हो सकती है।

अंतिम दौर के मतदान के लिए लीडसम और टेरेसा देश भर में प्रचार कर रही है। 9 सितंबर को विजेता के नाम की घोषणा होगी। करीब ढाई दशक पहले ब्रिटेन में मार्गरेट थेचर पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -