कई वर्षों के बाद एक बार फिर फिल्मों में होगी मन्दाकिनी की वापसी
कई वर्षों के बाद एक बार फिर फिल्मों में होगी मन्दाकिनी की वापसी
Share:

वर्ष 1985 में आई मूवी 'राम तेरी गंगा मैली' में सबके दिलों की धड़कन को धड़का चुकीं मंदाकिनी वर्षों से स्क्रीन से दूरी बना चुकी हैं। आखिरी बार वो गोविंदा, आदित्य पांचोली और नीलम कोठारी की फिल्म जोरदार में दिखाई दी थी। जिसके उपरांत वो इडंस्ट्री से गायब थीं। अब वो एक बार फिर से 26 सालों बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है।  ख़बरों की माने तो वो अपने ही बेटी राबिल ठाकुर की वीडियो में मां का किरदार करने वाली है। गाने का नाम 'मां ओ मां' है। इसे साजन अग्रवाल ने लिखा है और वो ही इसे डायरेक्ट भी करने वाले है। 

गाने के बारे में बात करते हुए मंदाकिनी ने बोला था कि ये बहुत ही प्यारा गाना है और इसके बारे में सुनते ही उन्होंने इसे हां बोल दिया था। अभिनेत्री ने बोला है कि, "इस गाने की सबसे अच्छी बात यह है कि मेरा बेटा मुख्य भूमिका को अदा कर रहा  है। हम इस गाने की शूटिंग माह के अंत तक शुरू कर देंगे।" डायरेक्टर ने भी मंदाकिनी के बारे में बात करते हुए आगे कहा है कि, "इसे डायरेक्ट करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।" डायरेक्टर ने बोला है कि मंदाकिनी उन्हीं के होमटाउन की रहने वाली हैं और वो इस बात से भी खुश हैं और मंदाकिनी के बेटे इस गाने से अपना डेब्यू करने वाले है। डायरेक्टर ने कहा है कि वो आगे एक शॉर्ट फिल्म बनाने वाले हैं और उसमें वो मंदाकिनी को कास्ट  करने वाले है।

बात की जाए मंदाकिनी की तो गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस हैं। 'राम तेरी गंगा मैली' ही नहीं उन्होंने और भी कई सफल मूवीज में काम कर चुकी है। वो डांस डांस, तेजदब, लड़ाई, कहां है कानून, नाग नागिन, प्यार के नाम कुर्बान और प्यार करके देखो जैसी मूवीज में लीड रोल भी अदा कर चुकी है। उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखकर उनके फैंस बहुत खुश हो जाएंगे। बीते वर्ष भी उनके फिल्मों में आने की खबर आई थी लेकिन बजट के चलते उन्हें मूवी में नहीं लिया गया।

देर रात पार्टी के लिए निकली मलाइका अरोड़ा, एक गांठ पर टिका एक्ट्रेस का टॉप

एक बार फिर से व्हिसल बजाते हुए नज़र आएँगे टाइगर... इस दिन रिलीज होगा हीरोपंती 2 का नया गाना

कभी एक्टिंग के लिए इस एक्ट्रेस ने तोड़ा था माँ-बाप का दिल, आज बॉलीवुड में करने जा रही है डेब्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -