महादेव, श्रीकृष्ण के बाद फरमानी नाज पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, हाथ में थामा तिरंगा
महादेव, श्रीकृष्ण के बाद फरमानी नाज पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, हाथ में थामा तिरंगा
Share:

सोशल मीडिया ने फरमानी नाज को 'अर्श से फर्श' पर पहुंचा दिया है। 'हर हर शंभू' गाकर मशहूर हुईं फरमानी नाज के गाने पर भले ही विवाद हो रहा है, मगर इतना तो तय है कि फरमानी नाज की फैन फॉलोइंग हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। फरमानी के प्रशंसक केवल आम लोग ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय सैनिक भी फरमानी के गाने को पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो में कई सारे जवान फरमानी नाज संग फैन मोमेंट साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फॉर्मल यूनिफॉर्म में कई सारे जवान फरमानी संग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सैनिकों के हाथ में तिरंगा झंडा भी है। फरमानी भी वीडियो में अपने फेम और उन्हें मिल रही इज्जत को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। देश के जवानों से इतनी इज्जत और सम्मान पाकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है। फरमानी की खुशी भी सातवें आसमान पर हैं। ये वीडियो देखकर फरमानी के प्रशंसकों का दिल खुशी से बाग-बाग हो जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले फरमानी देश भक्ति के रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं। फरमानी की सादगी लोगों के दिलों को जीत रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में देशभक्ति का गाना चल रहा है। बोलना पड़ेगा फरमानी एक गाने के बाद ही स्टार बन गई हैं। बता दें कि जिस गाने को गाकर फरमानी नाज रातोंरात स्टार बनी हैं, उसे यूट्यूब से हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर हर शंभू गाने के कारण फरमानी नाज मशहूर हुईं, वो उनका ओरिजनल गाना नहीं है। उसे अभिलिप्सा पांडा ने गाया है। गाने के राइटर जीतू शर्मा हैं। गाने के गायिका एवं राइटर को श्रेय न देने के कारण फरमानी के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। 

'भाभीजी घर पर हैं' के दिवंगत एक्टर दीपेश भान के अधूरे सपने को पूरा करने में जुटी 'गौरी मेम', चलाई ये मुहिम

राजू श्रीवास्तव को बार-बार सुनाई जा रही अमिताभ की आवाज, जानिए क्यों?

'मैं महान नहीं, जल कुकड़ी इंसान हूं...', इस मशहूर एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -