महिला की हत्या कर चेहरा पत्थर से कुचला, बच्चे का गला रेता
महिला की हत्या कर चेहरा पत्थर से कुचला, बच्चे का गला रेता
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत पिंगलों में एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला और उसके बच्चे की हत्या कर उनके शव को खेत में फेंक दिए गए। महिला के पेट में चाकू, चेहरे को पत्थर से कुचलने के निशान पाए गए हैं, जबकि बच्चे की गर्दन में कट का जख्म हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

वहीं, इस घटना से पूरी कत्यूर घाटी में दहशत का माहौल है। पिंगलों गांव में सोमवार (6 फ़रवरी) को महिला का क़त्ल कर शव को खेत में फेंक दिया गया। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 साल बताई जा रही है। महिला के शव के पास चाकू भी बरामद हुआ है। महिला के शव से 200 मीटर दूरी पर छह से आठ साल उम्र के बच्चे का शव खेत से बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा और CO अंकित कंडारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच विभिन्न एंगल से करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है। दोनों शवों की शिनाख्त की कोशिशें हो रहीं हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

पैरालाइज्ड पिता ने बिस्तर में कर दी पेशाब, तो आगबबूला बेटे ने कर डाली हत्या

82 वर्षीय महिला से हुई लूट के आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

मौलाना जीशान ने मदरसे में किया 14 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, दी जान से मारने की धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -