बढ़ने के बाद अब तेजी से घट रहा है कोरोना का कहर, जानिए क्या है 24 घंटों का हाल
बढ़ने के बाद अब तेजी से घट रहा है कोरोना का कहर, जानिए क्या है 24 घंटों का हाल
Share:

देश में कोविड के मामले एक लाख से नीचे आने लगे है। रविवार को संक्रमण के 83 हजार 876 नए मामले सुनने के लिए मिले थे। इस बीच 1 लाख 99 हजार 54 मरीज ठीक हुए और 895 लोगों की जान चली गई है।

इसे पहले शनिवार को कोविड संक्रमण के 1 लाख 07 हजार 474 नए केस भी दर्ज किए जा चुके है और 865 लोगों की जान चली गई है। यानी नए केस में तकरीबन 24,000 केसों की कमी देखने के लिए मिली है। फिलहाल, देश में कुल सक्रीय मामले है, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा घटकर 11.08 लाख रह गया है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.22 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है।

सिंगल डोज स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को मंजूरी: उधर, कोविड के संक्रमण से लड़ाई में देश को अब 9वीं वैक्सीन भी मिल चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में इस बारें में कहा है कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोरोना वायरस की वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को अप्रूवल भी प्रदान कर दिया है। यह देश में मंजूर की गई 9वीं कोविड की वैक्सीन है। इससे पैनडमिक के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती मिलने वाली है।

देश में कोरोना पर एक नजर:-
कुल कोरोना केस: 4.22 करोड़
कुल रिकवरी: 4.06 करोड़
कुल मौतें: 5.02 लाख
पॉजिटिविटी रेट: 7.25%

वायरल हो रहा लता मंगेशकर का आखिरी सन्देश, जानिए क्या कहा?

भारत की डिजिटल मुद्रा 2023 की शुरुआत में

वित्त वर्ष 23 के लिए अधिक यथार्थवादी विनिवेश लक्ष्य: सीतारमण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -