किसानों का विरोध झेलने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंची कंगना रनौत, सामने आई तस्वीरें
किसानों का विरोध झेलने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंची कंगना रनौत, सामने आई तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड फिल्मों कि जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कुछ माहों से बहुत विवादों में हैं। उनसे संबंधित हर खबर अब चर्चाओं में है। हाल ही में कंगना रनौत ने अन्नदाताओं को लेकर कई सारे विवादित बयान दिए थे। जिसके पश्चात् से उन्हें किसान संगठनों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कल कंगना के विरुद्ध किसान कुछ अधिक ही आक्रामक दिखाई दिए। 

कंगना के काफिले को पंजाब में किसानों के एक संगठन ने घेर लिया था जिसके पश्चात् कंगना मुश्किल में फंस गईं थीं। पंजाब से निकलने के पश्चात् कंगना अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच चुकी हैं। इसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। वही कंगना ने आज प्रातः सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज साझा करके एक पोस्ट लिखा। उस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो दिल्ली से मथुरा जा रही हैं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए। वो मथुरा जाकर प्रभु श्री कृष्ण की जन्मभूमि के दर्शन करेंगी। उन्होंने कार में बैठी हुई एक फोटो साझा करके कैप्शन में लिखा कि एक खूबसूरत सुबह ड्राइविंग करके दिल्ली से मथुरा जाते हुए। कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए। कितना शानदार दिन है आज। ये पहली बार है जब कंगना मथुरा जा रही हैं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए।

वही कंगना ने अपनी स्टोरी में एक पारंपरिक ड्रेस पहने हुए फोटो लगाई तथा लिखा कि वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि ये पहली बार है जब वो वहां जा रही हैं। उन्होंने वहां पहुंचने की फोटोज शेयर कीं। उन फोटोज में नजर आ रहा है कि उनका वहां विशाल स्वागत हुआ है। एक फोटो में एक लड़के ने उन्हें मिठाईयां खिलाई। उन्होंने फोटो लगाते हुए लिखा कितना प्यारा है ये लड़का। कंगना के माथे पर तिलक है तथा वो काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उनके आस पास बहुत लोगों की भीड़ है।

पति रणवीर की इस अदा की कायल हैं दीपिका, खुद किया खुलासा

आधी रात कैटरीना के घर पहुंचे विक्की, लोग बोले- 'पक्का शादी हो रही है'

पंजाब में घुसते ही किसानों ने रोका कंगना का काफिला, घबराई एक्ट्रेस बोली- अगर सिक्योरिटी ना हों तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -