कोरोना के बाद इस बीमारी से हो रही है कई मौते, 12 मरीजों ने दम तोड़ा
कोरोना के बाद इस बीमारी से हो रही है कई मौते, 12 मरीजों ने दम तोड़ा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे (measles) ने कहर दिखाना आरम्भ कर दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में अब तक मुंबई में खसरे के 233 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 12 व्यक्तियों की इसके चलते मौत हुई है। खसरे की वजह से हाल ही में 8 महीने के बच्चे की जान चली गई। उसे 18 नवंबर को पुणे में भर्ती कराया गया था।

BMC के अनुसार, खसरे की वजह से 8 व्यक्तियों की मौत कंफर्म हैं। वहीं, 1 मामला फिलहाल संदिग्ध है। मरने वाले 12 व्यक्तियों में से 3 की मौत मुंई के बाहर हुई है। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने खसरे के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया था। केंद्र ने रांची (झारखंड), अहमदाबाद (गुजरात) एवं मलप्पुरम (केरल) में तीन उच्च-स्तरीय बहु-विषयक 3-सदस्यीय टीमों को तैनात करने का फैसला लिया है। ये टीमें सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को स्थापित करने में प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरणों की सहायता करेंगी। दरअसल, ये बीमारी तेजी से बच्चों में फैल रही है।

खबर के अनुसार, रांची जाने वाली केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), नई दिल्ली एवं राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएलएच), नई दिल्ली के विशेषज्ञ सम्मिलित हैं। PHO, मुंबई, कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल (KSCH), नई दिल्ली और क्षेत्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण दफ्तर (RoHFW), अहमदाबाद के विशेषज्ञ अहमदाबाद जाने वाली केंद्रीय टीम में सम्मिलित होंगे एवं मलप्पुरम की टीम में RoHFW, तिरुवनंतपुरम, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पांडिचेरी और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC), नई दिल्ली के एक्सपर्ट्स सम्मिलित होंगे।

यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

केरल से सऊदी अरब के लिए हज यात्रा पर निकले शिहाब चोत्तूर को पाकिस्तान में रोका

'शेर आया, शेर आया..', गुजरात में सीएम योगी के स्टेज पर पहुँचते ही लोगों ने लगाए नारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -