चार धाम यात्रा से वापस आने के बाद सामंथा ने शुरू किया ये नया काम
चार धाम यात्रा से वापस आने के बाद सामंथा ने शुरू किया ये नया काम
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। नागा चैतन्य से अलग होने के पश्चात् से सामंथा स्वयं पर ध्यान दे रही हैं। वह हाल ही में अपनी फ्रेंड के साथ चार धाम यात्रा से वापस आई हैं। यात्रा से वापस आने के पश्चात् सामंथा ने नई हॉबी आरम्भ की है। सामंथा ने पेंटिंग करना आरम्भ कर दी है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर पेंटिंग करते हुए पोस्ट साझा की है। तस्वीर में सामंथा बहुत खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाथ में ब्रश पकड़े हुए हैं तथा साइड में कलर रखे हुए हैं।

वही सामंथा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- उन दिनों में से एक। जब आप अपने भीतर की आवाज सुनते हैं कि आप पेंट नहीं कर सकते। तो उसका अर्थ ये होता है कि पेंट करो और वो आवाज फिर शांत हो जाती है। वही हाल ही में सामंथा ने अपने पति नागा चैतन्य से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके प्रशंसकों को इस बात की खबर दी थी। सामंथा एवं नागा के अलग होने की बात से प्रशंसक बेहद निराश हो गए हैं। नागा से अलग होने के पश्चात् से सामंथा खुद को संभालने का प्रयास कर रही हैं।

वही उन्होंने पोस्ट में लिखा था- हमारे सभी शुभ चिंतकों, बहुत सोच-विचार करने के पश्चात् मैंने और चैय ने अलग होने का निर्णय लिया है। हम कई वर्षों से दोस्त थे और ये हमारे रिलेशनशिप के बेहद करीब थी। हम अपने प्रशंसकों, शुभ चिंतकों एवं मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारा सपोर्ट करें और हमे प्राइवेसी दें। नागा से अलग होने के पश्चात् सामंथा के मुंबई शिफ्ट होने की खबरें सामने आने लगी थीं। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है तथा शीघ्र ही ग्रैंड लेवल पर इसकी घोषणा करने जा रही हैं।

आर्यन के कारण शाहरुख खान की फिल्म करने से नयनतारा ने किया इंकार! ये एक्ट्रेस आ सकती है नजर

वो घटना जिसके कारण सुर्ख़ियों में आ गई थी अमला पॉल

मास्टरशेफ तेलुगु के खिलाफ तमन्ना भाटिया करेगी क़ानूनी कार्यवाही, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -