कोटा : किसी लड़की की शादी टुटने का सबसे ज्यादा गम माता-पिता को होता है। जब शादी की बात तीन साल पहले पक्की हुई हो और सगाई भी हो गई हो, उसके बाद लड़के वाले रिश्ता तोड़े तो जाहिर है, किसी भी परिवार के लिए ये किसी आघात से कम नही है। ऐसी ही एक घटना के बाद मंगलवार को लड़की समेत माता-पिता ने भी जहर खाकर जान दे दी। लड़की के दादा ने बताया कि उनकी पोती दीक्षा की सगाई 2012 में जयपुर के मालवीय नगर निवासी कमल से हुई थी।
तब लड़का इंजीनियरिंग कर रहा था। दोनों परिवारों के बीच संबंध भी बहुत अच्छे थे। अब लड़के की चेन्नई में अच्छी जॉब लग गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। कई दिनों से वो ना नुकुर कर रहा था। उसे लग रहा था कि दीक्षा उसके लायक नही है।
इसके बाद लड़के के घरवालों ने ये कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि लड़का शादी के लिए मना कर रहा है। इसके बाद से दीक्षा और उसके मा बाप तीनों डिप्रेशन में थे। तीनों ने मंगलवार को जहर खा लिया। जांच के दौरान सल्फास की गोलियां भी मिली है। दीक्षा के दादा सुंदरलाल ने कमल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
डीएसपी ने बताया कि शाम के करीब साढ़े 5 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खा लिया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि तीनों बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। शाम को ही उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई और उसके कुछ देर बाद दीक्षा की भी सांसें थम गईं। मा का इलाज चलता रहा, लेकिन देर रात उनकी भी मौत हो गई।