ब्वॉयफ्रेंड के बाद अब गर्लफ्रेंड की हुई दर्दनाक मौत, फंदे से लटकी लाश
ब्वॉयफ्रेंड के बाद अब गर्लफ्रेंड की हुई दर्दनाक मौत, फंदे से लटकी लाश
Share:

पटना: बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक दिन पहले प्रेमी एवं उसके दोस्त को गोली मारी गई। प्रेमी की मौत हो गई। एक दिन बाद अब प्रेमिका की लाश उसके कमरे में झूलती मिली। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदखुशी बता रही, मगर परिवार वाले इसे मर्डर कह रहे। 22 वर्षीय लड़की की लाश मिलने के बाद घरवालों ने कहा कि पुलिस दोनों हत्याओं की ठीक से तहकीकात कर अपराधी को सामने लाए।

शनिवार मध्य रात शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक निवासी स्मृति कुमारी की लाश मिली तो लोग हैरान रह गए, क्योंकि एक दिन पहले ही उसके प्रेमी का क़त्ल हुआ था। खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार ने कहा कि तहकीकात की जा रही है। कुछ व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई है।

घरवालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले तथा अपराधियों को गिरफ्तार करे। उनका दावा है कि स्मृति ने खुदखुशी नहीं की। अपराधियों ने उसका क़त्ल कर शव को टांग दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि राजेश श्रीवास्तव प्रॉपर्टी डीलर था। बदमाशों ने उसका गोली मारकर क़त्ल कर दिया। स्मृति और राजेश के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों 7 वर्षों से एक-दूसरे के करीब थे। शुक्रवार रात को बदमाशों ने राजेश एवं उसके दोस्त जितेंद्र को गोली मार दी थी। इसमें राजेश की हॉस्पिटल में मौत हो गई थी।

बिहार: प्रेमी की हत्या से आहत प्रेमिका ने लगाई फांसी

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 लोगों पर केस दर्ज

कोलकाता: प्रतिबंध के बाद भी चल रहा था हुक्का बार, कैफे मैनेजर हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -