कोबरा ने डंसा फिर भी 45 मिनट तक स्टेज पर डंटी रही ये इंडोनेशियाई स्टार
कोबरा ने डंसा फिर भी 45 मिनट तक स्टेज पर डंटी रही ये इंडोनेशियाई स्टार
Share:

जकार्ता : कहते है द शो मस्ट गो ऑन, इसी बात को चरितार्थ किया है इंडोनेशियाई पॉप स्टार इर्मा बुले ने। स्टेज पर कोबरा के साथ परफॉर्म करते हुए पॉप स्टार के साथ दुखद हादसा हो गया है, जिसका किसी को पता भी नहीं चला। 29 साल की इर्मा अक्सर अपने प्रोग्राम में सांपो के साथ प्रस्तुतु दे दी थी। इसी के लिए वो काफी चर्चित भी थी।

बीते रविवार को जब वो कोबरा के साथ परफॉर्म कर रही थी, तब सांप ने उन्हें काट लिया था, इसके बाद भी उन्होने अपना परफॉर्मेंस नहीं रोका और तब तक नाचती रही जब तक कि उनकी जान नहीं चली गई। इंडोनेशिया के कारावांग स्थित एक गांव में वो प्रस्तुति दे रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलती से उनका पैर कोबरा की पूंछ पर पड़ गया। जिसके बाद उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बावजूद वो किसी भी मेडिकल चिकित्सा से इंकार करती रही और करीबन 45 मिनट तक गाती रही। इसके बाद वो स्टेज पर ही गिर पड़ी। इसके उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -