आखिर क्यों 28 महीने बाद कब्र से निकाली गई हॉकी खिलाड़ी की लाश?
आखिर क्यों 28 महीने बाद कब्र से निकाली गई हॉकी खिलाड़ी की लाश?
Share:

रांची: झारखंड के अड़की थाने की पुलिस ने 28 महीने पश्चात् बृहस्पतिवार को कब्र खोदकर मिथलेश सोय उर्फ जोडन सोय का शव प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में बाहर निकाला। शव मिथलेश के गांव पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाना इलाके अंतर्गत उदयनारायणपुर से कब्र खोदकर निकाला गया। पुलिस को केवल अस्थि-पंजर ही मिल सका, जिसे लेकर पुलिस अड़की लौट आई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। शव को निकालने में बृहस्पतिवार को पुलिस की सहायता उसके परिवार वालों ने भी की।

माओवादियों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी थी मिथलेश सोय का क़त्ल 7 जुलाई 2020 को अड़की की बोहोंडा पंचायत अंतर्गत इचाहातू गांव में माओवादियों ने कर दिया था। मिथलेश अपने गांव की टीम से 7 जुलाई को हॉकी खेलने इचाहातू गांव गया था, जहां भाकपा माओवादी पहुंचे थे, जिन्हें देख मिथलेश भागने लगा था। मगर, मैदान के पास से दौड़ाते हुए माओवादियों ने तकरीबन 300 मीटर दूर कच्ची सड़क के किनारे उसे गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना की खबर पुलिस को दी गई थी, मगर तब उस क्षेत्र में भाकपा माओवादियों की गतिविधियां तेज थीं। दो दिनों तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई थी, तब तीसरे दिन परिवार वाले मिथलेश के शव को ले जाकर अपने गांव में दफना दिया था।

बता दें कि 27 जुलाई 2020 को मिथलेश सोय का क़त्ल माओवादियों द्वारा कर दिए जाने के पश्चात् तत्कालीन अड़की थाना प्रभारी के बयान पर अड़की थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। SDPO अमित कुमार ने बताया कि घटना के पश्चात् थाना प्रभारी के बयान पर अड़की थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तत्पश्चात, अनुसंधान के क्रम में खूंटी कोर्ट द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बंदगांव के बीडीओ की मौजूदगी में शव को कब्र खोद कर निकाला गया है।

1000-500 के नोट बंद होने के बाद आई एक और बड़ी अपडेट, बैंक का नोटिस जारी

'ख़ुदकुशी नहीं, हत्या है..', संदीप भरद्वाज मामले में बोली भाजपा, AAP पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से भाजपा में चिंता की लहर...!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -