आखिर क्यों शहनाज़ ने कंगना के दुश्मन से मिलाया हाथ!
आखिर क्यों शहनाज़ ने कंगना के दुश्मन से मिलाया हाथ!
Share:

पंजाब की जानी-मानी अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली मूवी 'कभी ईद कभी दिवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है । मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि शहनाज गिल भाईजान की इस मूवी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान के उपरांत अब शहनाज गिल बॉलीवुड के ए-लिस्ट अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देने वाली है।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर बीयर्ड लुक में एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में ऋतिक रोशन का हमेशा की तरह डैशिंग और स्टाइलिश लुक में नजर आए। वीडियो देखने के उपरांत शहनाज गिल से भी नहीं रहा गया और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में वीडियो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'वाइब तेरी मेरी मिलदीयां।' शहनाज गिल जैसे ही इस स्क्रीनशॉट को अपने अकाउंट पर साझा कर दिया, तभी से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है। शहनाज गिल के अलावा ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन  भी दे डाला है।

वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो शहनाज गिल ने 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी है। अभिनेत्री आने वाले दिनों में सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई नजर आने वाली है। मूवी का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। इस मूवी में सलमान-शहनाज के अलावा सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पूजा हेगड़े और वेंकटेश अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले है। फिल्म इस साल सलमान खान के जन्मदिन के तीन दिन के उपरांत  यानी 30 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। 'कभी ईद कभी दिवाली' का ऑफर मिलने से पहले शहनाज गिल को 2019 में ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में देखा गया था।

सलमान को KISS करने पर ट्रोल हुई पंजाब की कैटरीना

'परदेस' के इस गाने में था शाहरुख खान का डुप्लीकेट, देखकर नहीं होगा यकीन

'बिग बॉस 16' में नजर आएगा बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर, रेप ने बर्बाद कर दिया था करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -