आखिर क्यों रेखा ने सिमी से की थी दो औरतों की आपस में शादी को लेकर बात
आखिर क्यों रेखा ने सिमी से की थी दो औरतों की आपस में शादी को लेकर बात
Share:

रेखा हमेशा लोगों के लिए मिस्टीरियस रही हैं। शादी  के केस में भले वह अनलकी रहीं लेकिन प्यार ने उनकी जिंदगी में कई बार दस्तक दी है। प्यार हो या सेक्स रेखा हर केस पर बिंदास बोलती हैं। उनके कई इंटरव्यूज हमेशा सुर्खियों में आ ही जाते है। सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर भी वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देती हुई दिखाई देती है। सिमी ने उनसे दोबारा शादी के बारे में पूछा था। इस पर रेखा ने जो जवाब दिया था उससे सिमी भी हैरान हो गई थी। रेखा ने एक महिला से महिला से शादी की तरफदारी की थी। 

कर चुकी हूं अपनेआप से शादी: खबरों का कहना है कि रेखा अपनी जिंदगी बिंदास होकर जीती हैं। वह अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात करती हैं। सिमी ग्रेवाल के शो पर एक बार उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन उन्हें कितने पसंद हैं। वहीं एक और क्लिप वायरल है जिसमें उन्होंने एक महिला से विवाह की बात की थी। शो की एक क्लिप वायरल है। जिसमे रेखा से सिमी पूछती हैं, क्या वह कभी दोबारा शादी करेंगी? इस पर रेखा पूछती हैं, पुरुष से? सिमी जवाब देती हैं, जाहिर सी बात है महिला से नहीं। इस पर रेखा जवाब देती हैं, क्यों नहीं। अपने मन में मैं अपने आप, अपने प्रोफेशन और अपने चाहनेवालों से शादी कर चुकी हूं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

सुरक्षा से नहीं है पुरुषों का लेना-देना: क्लिप में सिमी आगे बोलती हैं, यदि कोई महिला सिक्योर है तो वह सुरक्षा उसे पुरुष ने दी होती है। रेखा उनकी बात को पूरा नहीं होने देती। वह बोलती हैं, ऐसा जरूरी नहीं है। इसका पुरुषों से कोई लेना-देना नहीं है। सब इस पर डिपेंड करता है कि वह कैसी इंसान है। 

इस शख्स ने अक्षय की फिल्म को बताया पाकिस्तान का विरोध, फिर कह डाली ये बात

शाहरुख़ संग रोमांटिक फोटो शेयर कर बुरी फंसी पाक-एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

लाल रंग की साड़ी में कातिलाना नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -