आखिर गूगल पर दीपिका ने क्या किया था सर्च, जानिए
आखिर गूगल पर दीपिका ने क्या किया था सर्च, जानिए
Share:

बॉलीवुड की  जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार अभिनय और खूबसूरत अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। मूवीज के अतिरिक्त दीपिका सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहती हैं। हालांकि नए वर्ष के अवसर पर दीपिका ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सक्रीय हो चुकी हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर 'पोस्ट अ पिक्चर चैलेंज' बहुत फेमस हो रहा है। ऐसे में दीपिका ने भी इसमें भाग लिया है और कई सारी मजेदार चीजें शेयर की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बचपन की फोटोज, उनका फेवरेट फ़ूड, वो किसके सबसे करीब हैं और आखिरी बार उन्होंने क्या गूगल किया था जैसी मजेदार चीजें  शेयर की है। अब दीपिका को चाहने वाले फैंस उनके बहुत सारे प्रश्नों के तो जवाब जानते हैं, लेकिन दीपिका ने आखिरी बार क्या चीज गूगल की थी ये जानना उनके लिए  बहुत ही खास था। हम बता दें कि कि मस्तानी दीपिका ने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था तो उसका जवाब है -दस्तानों का साइज कैसे नापें। अब दीपिका के इस सर्च पर फैंस हैरान भी हो सकते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इस तरह की चीजें भी गूगल पर सर्च करती रहती हैं। वैसे भी उनके पति रणवीर सिंह ने पहले ही खुलासा किया था कि दीपिका बहुत घरेलू हैं और चीजों का बेहतर ढंग से ध्यान रखती हैं।


हम बता दें कि दूसरी तरफ दीपिका के सबसे करीब कौन लोग हैं के प्रश्न पर उन्होंने अपने पति रणवीर और बहन अनिषा पादुकोण की फोटोज शेयर की है। जिसके अतिरिक्त उन्होंने चीट मील में बिरयानी की फोटोज शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के कई सितारे बिरयानी के फैन हैं और एक्ट्रेस भी जब अपने डाइट के दौरान चीट करती हैं तो बिरयानी खाना ही पसंद करती हैं। वहीं उन्होंने 'पीकू' के फेवरेट मोमेंट को साझा करते हुए अपनी और दिवंगत अभिनेता  इरफान खान की फोटो लगाई है। उनकी इस फोटो पर फैंस का खूब प्यार और कमेंट कर रहे है। इतना ही नहीं हाल ही में 5 जनवरी को दीपिका ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इतना ही नहीं नव वर्ष के अवसर पर भी दीपिका रणवीर के साथ रणथैम्भौर गई थीं। वहां उनके साथ आलिया और रणबीर कपूर ने भी खूब मस्ती की थी। इन सेलेब्स की वेकेशन पिक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए फिर से जारी किया नोटिस, जानिए क्या है बात?

दिल्ली में मंदिर तोड़ने पर सियासी हंगामा जारी, कांग्रेस नेताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में फूट, वसुंधरा समर्थकों ने बनाया अलग संगठन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -