आखिर क्या है 'एक्स-मुस्लिम्स ऑफ़ केरल' संगठन, क्यों हुआ इसका गठन ?
आखिर क्या है 'एक्स-मुस्लिम्स ऑफ़ केरल' संगठन, क्यों हुआ इसका गठन ?
Share:

कोच्ची: केरल में इस्‍लाम धर्म त्यागने वाले लोगों के लिए एक नया संगठन बना है। इस संगठन का नाम एक्स मुस्लिम ऑफ केरल (Ex-Muslim of Kerala) है। इसका उद्देश्य इस्लाम छोड़ने वालों लोगों की मदद करना और उन्‍हें समर्थन देना है। संगठन ने प्रति वर्ष 9 जनवरी को ‘पूर्व मुस्लिम दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। 9 जनवरी को कोच्चि में एकजुट हुए केरल के पूर्व मुस्लिम सदस्यों ने भी इस फैसले की सराहना की है। संगठन प्रमुख लियाक्कथली सी एम (Liyakkathali C M) ने कहा कि, देश में ऐसा पहली बार है, जब इस प्रकार का कोई आधिकारिक संगठन बनाया गया है।'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि, 'हमने 10 सदस्यीय कार्यकारी समिति गठित की है। सदस्यता अभियान जारी है। शुरुआत में हमने 300 मुसलमानों को चिन्हित किया, जिन्होंने सालों पहले इस्लाम त्याग दिया है। वे खुलकर इस संगठन का समर्थन करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य इस्लाम छोड़ने वालों को नैतिक समर्थन देना है, मगर कई मुस्लिम ऐसे भी हैं, जो इस्लाम की खामियों का हवाला देते हुए उसे छोड़ तो चुके हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार करने में डरते हैं। लियाक्कथली के मुताबिक, पूर्व मुस्लिमों का कहना है कि इस्लाम छोड़ने वाले लोगों को सामाजिक बहिष्कार के साथ ही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी झेलना पड़ती है।

इसके चलते कई लोग अपना धर्म छोड़ने के बाद अपनी पहचान छिपाकर जीने के लिए विवश हैं। उनके परिजनों ने भी उनका साथ देने से इंकार ​कर दिया है। पूर्व मुस्लिमों को उनके कार्यस्थल पर भी टार्गेट किया जाता है। हम उन लोगों को समर्थन और हिम्मत देना चाहते हैं, जो अपने धर्म को छोड़ने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि यही वजह है कि पूर्व मुस्लिमों के लिए इस संगठन में उनके मानवाधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है। हम धार्मिक परंपराओं या प्रथाओं के नाम पर किए गए तमाम जुल्मों के खिलाफ कोर्ट का रुख करने की भी योजना बना रहे हैं, जो बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

दर्दनाक: अनियंत्रित हुई फुल स्पीड कार, 300 फ़ीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

तमिलनाडु में एक और मंदिर जमींदोज़, विरोध कर रहे 20 भक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अजय देवगन ने शेयर की ये खास पोस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -