आखिर किसके लिए जग से लड़ सकते है सुरेश रैना
आखिर किसके लिए जग से लड़ सकते है सुरेश रैना
Share:

क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से जलवा दिखाने वाले सुरेश रैना प्रशंसकों को अपनी आवाज जलवा भी दिखाते हुए दिखाई दे रहे है। हाल ही में रैना ने अपनी सिंगिग का एक वीडीयो प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। सोशल मीडिया पर रैना के गाने का वीडियो खूब वायरल होने लगा है। 

सुरेश रैना ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दिया है। इस वीडियो में वो गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे है और साथ-साथ गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे है। वो स्टूडियो में अपनी आवाज में एक फेमस गाने को रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"मैदान पर गेंद को हिट करने के अलावा, क्या आपको लगता है कि मैं  नोट्स भी हिट कर सकता हूं? हाल ही मैंने इस खूबसूरत गाने को सुना और आप सभी के साथ साझा करने के बारे में सोचा। उम्मीद करता हूं, आप इसे पसंद करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

रैना की इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के साथ-साथ कई मशहूर शख्सियतें भी कमेंट करने में लगी हुई है। रैना की पत्नी प्रियंका ने कमेंट्स सेक्शन में एक दिल का इमोजी बना रखा है। क्रिकेटर राहुल शर्मा ने लिखा पाजी लव इट और रॉबिन उथप्पा ने भी उनके गाने की तारीफ की है। सिंगर सलमान अली ने भी उनकी वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर दिया है। उन्होंने इस बारें में लिखते हुए पोस्ट किया है,"अरे भाई क्यों हमारे पेट पर लात मार रहे हो।" वहीं, फैंस भी कई तरह कमेंट कर रहे हैं। उनका बोलना है  कि रैना को क्रिकेट के बाद संगीत की दुनिया में अपना प्रोफेशन बनाना चाहिए। उनके एक फैन ने लिखा कि क्या कुछ ऐसा भी है जो रैना नहीं कर सकते हो।

प्रोफेशनल गोल्फर्स की जीत के पीछे होती है ये चीज

डोपिंग टेस्ट में बुरी तरह फंसी ये टेनिस खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप: सुपर 12 में पहुंची ज़िम्बाब्वे, क्वालीफ़ायर मुकाबले में स्कॉटलैंड को धोया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -