आलिया रणबीर के बाद अब सुनील शेट्टी के घर बजेगी शहनाई, जल्द ही KL राहुल और अथिया करेंगे शादी
आलिया रणबीर के बाद अब सुनील शेट्टी के घर बजेगी शहनाई, जल्द ही KL राहुल और अथिया करेंगे शादी
Share:

बी-टाउन में वर्ष 2021 के आखिर से ही शादियों का सीजन तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अब लगता है कि वर्ष 2022 के में भी बॉलीवुड में शादियों का जश्न देखने के लिए मिलने वाला है। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के उपरांत अब एक बार फिर बी-टाउन इंडस्ट्री में फिर शहनाई की गूंज सुनने के लिए मिलने वाली है। एक और फेमस कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है।

जी हां आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के बारें में। जी हां, अथिया और  केएल राहुल जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है। कपल कब और किस रीति रिवाज में विवाह करने वाला है तो इस बारें में आज हम आपको बताने जा रहे है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी वर्ष विवाह करने वाले है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल का विवाह साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ होने वाला है। शेट्टी फैमिली के करीबी सूत्रों से पता चला है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। दोनों के ही पैरेंट्स इस बात से बहुत खुश हैं। इस वर्ष के अंत तक अथिया और राहुल हसबैंड-वाइफ बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर में तुलु-भाषी परिवारके बीच हुआ था। वो साउथ इंडियन हैं। उनके होने वाले दामाद भी मैंगलोर से संबंध रखते है। ऐसे में शादी पूरी तरह से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ होने वाली है। हालांकि सुनील ने बेटी की शादी को लेकर कोई ऑफिशियली अनाउंसमैंट नहीं की है। 

अथिया और केएल राहुल वर्षों से एक-दूसरे को डेट करते हुए आ रहे है।  राहुल और अथिया की पहली मुलाकात के बारें में बात की जाए तो दोनों एक कॉमन फ्रेंड माध्यम से मिले थे। जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बर्थडे पर विश किया, तब उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें सुनने के लिए मिल है । दोनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हैं। अथिया को क्रिकेट मैचों में हमेशा केएल राहुल को सपोर्ट करते देखा जाता है। 

KGF में रॉकी भाई की माँ का किरदार निभाने वाली इस एक्ट्रेस की उम्र उड़ा देगी आपके होश

BSF के जवानों से मिलकर खुश हुए राम चरण....हैदराबाद का खाना खिलाकर जीता दिल

अक्षय के बाद अल्लू अर्जुन को मिला तम्बाकू का ऐड, एक्टर ने ठुकराया ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -