42 साल बाद प्रेमी को देख रो पड़ी महिला, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
42 साल बाद प्रेमी को देख रो पड़ी महिला, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
Share:

सोशल मीडिया पर एक कपल की प्रेम कहानी ख़बरों में बनी हुई है। वे 42 वर्ष पहले बिछड़ गए थे। अब चार दशक पश्चात् उन्होंने शादी रचाई है। उनकी पहली मुलाकात 1971 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। शादी से पहले उन्होंने एक दूसरे को 7 वर्षों तक डेट किया था। रिपोर्ट के अनुसार, कपल का नाम स्टीफन वाट्स और जीन वाट्स है। वे अमेरिका के रहने वाले हैं। जीन अभी 69 वर्ष की हो चुकी हैं, जबकि स्टीफन 73 वर्ष के हैं। कॉलेज के दिनों में जीन की स्टीफन से मुलाकात हुई थी। चंद मुलाकातों के पश्चात् उनकी दोस्ती हो गई तथा फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

जीन ने स्टीफन को अपना पहला और सच्चा प्यार बताया। मगर उस समय शादी के लिए जीन के घर वाले तैयार नहीं थे क्योंकि स्टीफन अश्वेत थे। जीन की मां ने अंतरजातीय संबंधों का पुरजोर विरोध किया तथा शादी कराने से स्पष्ट मना कर दिया। इस बात से दोनों को गहरा झटका लगा। हालांकि, जीन एवं स्टीफन ने मिलना बंद नहीं किया। उन्होंने 7 वर्षों तक एक दूसरे को डेट किया। मगर जब उनकी नौकरी लगी एवं वे अलग-अलग शहरों में शिफ्ट हुए तो रिश्ता बनाए रखना मुश्किल हो गया। एक दिन जीन ने फोन कर स्टीफन से बोला कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं मगर परिवार वालों के खिलाफ नहीं जा सकती। जीन की मजबूरी को समझते हुए स्टीफन ने भारी मन से अलग होने का निर्णय ले लिया। अगले चार दशक तक वे अलग-अलग रहे और एक-दूसरे से बात नहीं की। 

मगर 2021 में उनके जीवन में मोड़ आया। तब तक जीन का अपने पति से तलाक हो चुका था। वो अकेली रह रही थीं। इसी बीच उन्हें स्टीफन का पता मिल गया। वो उनसे मिलने शिकागो पहुंची तो देखा स्टीफन हॉस्पिटल में भर्ती है। जीन को देखते ही स्टीफन इमोशनल हो गए। वहीं, जीन रोने लगीं। बाद में जीन स्टीफन को अपने घर ले आईं। स्टीफन का कोई बच्चा नहीं है। ब्रेन स्ट्रोक के पश्चात् से वो व्हील चेयर पर हैं। हाल ही में जीन ने अपने बचपन के प्यार स्टीफन से शादी रचा ली। जीन ने कहा- मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहती हूं। वो मेरा दिल है, आत्मा है। फिलहाल, एक ही घर में हंसी-खुशी रह रहा है। 

'शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा?', आखिर क्यों ऐसा बोले ओवैसी?

शर्मनाक: बूढी माँ को नींद की दवा खिलाकर फुटपाथ पर छोड़कर भागे बच्चे

एक मिनट में बुक होंगे 2.5 लाख टिकट, 5G की पटरी पर सरपट दौड़ेगा भारतीय रेलवे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -