आफताब शिवदासानी के घर पुत्री ने दी दस्तक, एक्टर ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर
आफताब शिवदासानी के घर पुत्री ने दी दस्तक, एक्टर ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर
Share:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आफताब शिवदासानी और निन दुसांज पेरेंट्स बन गए हैं. शादी के छह वर्ष बाद आफताब की पत्नी निन दुसांज ने पुत्री को जन्म दिया है. दोनों का यह पहला बच्चा है. दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करके बेहद खुश हैं. एक्टर आफताब ने एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनकी पुत्री के पैर नजर आ रहे है साथ ही अभिनेता और उनकी पत्नी ने अपने हाथों से दिल बनाया हुआ है. 

फोटो शेयर करते हुए एक्टर आफताब ने पोस्ट में लिखा- थोड़ा सा स्वर्ग धरती पर भेज दिया गया है... भगवान के आशीर्वाद से निन दुसांज और मैं पुत्री के माता-पिता बन गए हैं.. हमें गर्व है. तीन का हमारा परिवार. एक्टर आफताब के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट कर शुभकामना दे रहे हैं. आपको बता दें कि एक्टर आफताब और निन दुसांज ने वर्ष 2014 में एक निजी सेरेमनी में शादी की थी. लेकिन, आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में. इसकी फोटोस भी सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हुई थी.

जानकारी के लिए बता दें शादी से पहले दोनों ने एक- दूसरे को करीब 2 वर्ष तक डेट किया था. इसके बाद वर्ष 2014 में दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए थे. निन दुसांझ ब्रिटिश- इंडियन हैं. निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांझ की सिस्टर हैं. वर्ष 1999 में आफताब शिवदासानी ने केवल 19 वर्ष की उम्र में रामगोपाल वर्मा की मूवी 'मस्त' से डेब्यू किया था.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

अभिनेता सुशांत सिंह की मित्र ने साधा रिया चक्रवर्ती पर निशाना, किया ये खुलासा

विराट और तमन्ना भाटिया के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है मामला?

रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -