'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी अफ़साना खान
'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी अफ़साना खान
Share:

'बिग बॉस 15' को आप सभी जल्द ही टीवी पर देखने वाले है। वहीं इस शो में हिस्सा लेने के वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी दिन पर दिन सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में एक और नाम चर्चा में है जो पंजाबी स्टार का है। आप जानते ही होंगे बिग बॉस में हर बार कोई ना कोई पंजाबी या भोजपुरी स्टार आता है। अब इस बार भी एक पंजाबी स्टार आने वाला है। जी दरअसल इस बार शो में हिस्सा लेने वाली है पंजाबी सिंगर अफसाना खान।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan  Afsaajz (@itsafsanakhan)

अफसाना खान 'तितलियां' गाने से फेमस है और इसी गाने के बाद उनकी पॉपुलरिटी बढ़ गई है। एक खबर की माने तो अफसाना को बिग बॉस 15 का ऑफर मिला है। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी रहीं पंजाबी कलाकार शहनाज गिल को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। वहीं अब 'बिग बॉस' के निर्माता एक बार फिर ऐसा ही कुछ चाहते हैं। आप जानते ही होंगे शो के निर्माता पिछले कुछ सालों से पंजाबी सितारों की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश में लगे हैं।

अब तक शहनाज गिल, हिमांशी खुराना, सारा गुरपाल, मिलिंद गाबा जैसे सितारे 'बिग बॉस' में देखे गए हैं और अब शो में अफसाना खान को लाने की खबरें हैं। वैसे अफसाना खान ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है अफ़साना पार्टनर साज के साथ हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं बिग बॉस के घर आने के लिए अफसाना खान अपने साथी साज के साथ मुंबई के लिए निकल भी गई हैं। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 15' 3 अक्टूबर से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है और इस शो के पहले प्रतियोगी के रूप में 'बिग बॉस OTT' में नजर आए प्रतीक सहजपाल हैं।

VIDEO: सना खान को बहन कहते थे उनके शौहर, लोग बोले- 'ये कैसा रिश्ता'

हिमाचल प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

'शादी हिन्दू से और पूजा बुतों की', अब्बू की कब्र पर जाने से ट्रोल हुईं सोहा अली खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -