अफ्रीकी भारत के अतिथि है, उन पर हमला निदंनीय हैः उपराष्ट्रपति
अफ्रीकी भारत के अतिथि है, उन पर हमला निदंनीय हैः उपराष्ट्रपति
Share:

नई दिल्ली: भारत में अफ्रीकी नागरिकों पर हो रहे हमले के मामले में अपना मंतव्य रखते हुए उपमुख्यमंत्री हामिद अंसारी ने कहा है कि अफ्रीकी छात्र में भारत में अतिथि की तरह है और सरकार उनकी रक्षा के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प है।

मोरक्को की यात्रा पर जा रहे अंसारी ने लैंडिंग से पहले विमान में कहा कि हमला किसी पर भी हो, चाहें वो अपने लोग हो या फिर अफ्रीकी, निंदनीय है। अंसारी ने ऐसी घटनाओं की तीव्रआलोचना करते हुए कहा कि भारत अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनीशिया के साथ अपने पारंपरिक संबंधों को और मजबूत बनाएगा।

ये दोनों अफ्रीकी देश भारत के साझेदार है। हमने 1947 से पहले अफ्रीका को उपनिवेशवाद से मुक्ति दिलाने की बात कही थी। अंसारी 30 मई से 3 जून तक अपनी आधिकारिक मोरक्को यात्रा पर है। उन्होने कहा कि भारत मोरक्को से कृषि के लिए जरुरी मात्रा में फॉस्फेट का आयात करता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी हमारे संबंध बढ़ते जा रहे है। अंसारी ने मोरक्को में फिल्मों की शूटिंग की ओर भी इशारा किया। उल्लेखनीय है कि भारत और मोरक्को के बीच एक अरब अमरीकी डॉलर का व्यापार होता है।

ट्यूनीशिया से भारत के संबंधों की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने ट्यूनीशिया में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की प्रशंसा की और कहा कि विभिन्न विचारों वाली पार्टियां अरब स्प्रिंग के बाद एक साथ काम कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -