Video: अफगानी महिलाओं को 'आतंक का शासन' मंजूर नहीं.. तालिबान के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन
Video: अफगानी महिलाओं को 'आतंक का शासन' मंजूर नहीं.. तालिबान के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन
Share:

काबुल: तालिबान का सरकार का गठन करने का प्लान एक बार फिर आगे बढ़ गया है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि काबुल में आज यानी शुक्रवार को तालिबान अपनी नई सरकार का गठन करेगा, लेकिन देर शाम कुछ वजहों से ऐसा नहीं हो पाया।  इसके बाद तालिबान के प्रवक्ता ने शनिवार को नई सरकार का गठन करने की बात कही, किन्तु आज भी ये टल गया है। अब कहा जा रहा है कि 2-3 दिन के भीतर तालिबान अफगानिस्तान में सरकार का गठन कर लेगा।

 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काबुल में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन उग्र हो चुका है। वहीं, आतंकी संगठन तालिबान ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को तीतर-बितर करने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि, कल यानी शुक्रवार को भी महिलाओं ने आतंकी संगठन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।  सरकार में महिलाओं की कम भागीदारी के खिलाफ और काम करने के अधिकार (Right to Work) को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया था।  इस दौरान लगभग 50 अफगान महिलाएं हाथ में तखितयां लेकर विरोध में नारे लगाते हुए नज़र आई थी। 

हालांकि,  तालिबान ने दावा किया है कि नए शासन में महिलाएं अपनी जॉब जारी रख सकेंगी। 2001 से पहले पुराने दौर में तालिबान ने इस्लाम के शरिया कानूनों के पालन में हिंसा और क्रूरता दिखाई थी। उस दौरान महिलाओं की शिक्षा और काम करने पर पाबन्दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहीं एक महिला ने बताया कि वे चाहती हैं कि तालिबान महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दे। उन्होंने कहा कि, ‘हम चाहते हैं कि तालिबान हमारे साथ बातचीत करे। हमें कभी उनके समारोह और कार्यक्रमों में महिलाएं नहीं दिखीं।’ 

गोपनीय सूची से हटाए जाएंगे 9/11 आतंकी हमले के डाक्यूमेंट्स, राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया आदेश

पंजशीर पर कब्ज़ा नहीं कर सका है तालिबान...मसूद बोले- पाकिस्तानी मीडिया में चल रही झूठी ख़बरें

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने की कोलंबिया-न्यूयॉर्क की यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -