भारत से हेलिकाॅप्टर खरीदेगा अफगानिस्तान
भारत से हेलिकाॅप्टर खरीदेगा अफगानिस्तान
Share:

नई दिल्ली : भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर ही नहीं हो रहा है, बल्कि अब वह अन्य देशों को आयुधों और सैन्य सामग्रियों और उपकरणों का निर्यात भी करने लगा है। खबर के अनुसार भारत अफगानिस्तान के लिए हेलिकाॅप्टर्स का निर्माण करेगा। इस दौरान इन हेलिकाॅप्टर्स को हासिल करने के बाद अफगानिस्तान को तालिबान से लड़ने में सहायता मिलेगी। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हनीफ जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं।

उनके दौरे के समय इन हेलिकाॅप्टर्स की डिलिंग हो सकती है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी द्वारा पहले भारत के साथ करीबी रिश्ता रखने के स्थान पर पाकिस्तान को विशेष महत्व दिया गया था, मगर तालिबान का आतंक बढ़ने के बाद अफगानिस्तान भारत की ओर अग्रसर हुआ है।

अफगानिस्तान भारत से सहायता ले रहा है और हेलिकाॅप्टर्स की अत्याधुनिक तकनीक को भारत से लेकर वह आतंकवाद का सामना करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि भारत के साथ अफगानिस्तान की डील बेहद अच्छी रहेगी। भारत के हेलिकाॅप्टर्स अफगानिस्तान की सैन्य जरूरत को जरूर पूरा करेंगे। साथ ही इन हेलिकाॅप्टर्स को आपदा की स्थितियों के अनुसार भी निर्मित किया जा सकता है। जिससे आपदा के समय इन हेलिकाॅप्टर्स की सहायता ली जा सके। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -