अफगान नागरिक की हत्या! रिश्तेदार से मिलने गए सिराज का गोली मारकर किया कत्ल
अफगान नागरिक की हत्या! रिश्तेदार से मिलने गए सिराज का गोली मारकर किया कत्ल
Share:

नई दिल्ली: रविवार रात उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में एक अफगान नागरिक का गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त सिराज (29) के तौर पर हुई। देर रात को सिराज का शव वजीराबाद के एक खाली प्लॉट से जब्त हुआ। तहरीर प्राप्त होने के पश्चात् मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात के पश्चात् शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। 

वही सिराज बीत बहुत समय से भारत में ही रहकर व्यापार कर रहा था। रविवार को वह परिवार के साथ अपने किसी संबंधी से मुलाकात करने वजीराबाद आया था। आरभिंक तहकीकात के पश्चात् पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि घटना को पारिवारिक कलह के कारण अंजाम दिया गया। कुछ अपराधियों की पहचान करने की बात की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से मामले की तहकीकात कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सिराज परिवार के साथ गली-कासिमजान, बल्लीमारान, पुरानी दिल्ली में रहता था। इसके परिवार में पत्नी फारिया के अतिरिक्त तीन बच्चे हैं। बीते लगभग 13 वर्षों से वह भारत में रहकर कपड़ों का व्यापार कर रहा था। सिराज का भाई शेर मोहम्मद भी बल्लीमारान क्षेत्र में ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि सिराज की बीवी फारिया का चचेरा भाई मोहम्मद आगा वजीराबाद में रहता है। रविवार को परिवार उसके घर गया था। सिराह को अपने निकाह नामा का इंग्लिश में ट्रांसलेशन करवाना था। वजीराबाद में ही वह अपने एक जानकार नईम की दुकान पर निकाहनामा लेकर चला गया। तत्पश्चात वह वापस नहीं आया। वही पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

कर्नाटक में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आदमी को 7 साल की कैद

बुराड़ी कांड के बाद एक और परिवार ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

VIDEO: कुत्ते से ऐसा नाराज हुआ डॉक्टर कि कर दी हैवानियत की सभी हदें पार

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -