AFC Asian cup : आज पहले मुकाबले में थाईलैंड से होगा भारतीय टीम का सामना
AFC Asian cup : आज पहले मुकाबले में थाईलैंड से होगा भारतीय टीम का सामना
Share:

आज भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियन कप में थाईलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। बता दें फीफा रैंकिंग में भारत 97वें और थाईलैंड 118वें स्थान पर है। दोनों टीमें नौ साल बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगी। पिछली बार थाईलैंड ने भारत को दो मैच में 2-1 और 1-0 के अंतर से हराया था। वहीं, भारतीय टीम 33 साल से थाईलैंड को नहीं हरा सकी। भारत को पिछली जीत 1986 में मेर्डेका कप के दौरान कुआलालंपुर में मिली थी।

74 गेंदों में इस श्रीलंकाई ने ठोंक दिए 140 रन, फिर भी देखना पड़ा...

हम बेहद उत्साहित हैं

जानकारी के लिए बता दें भारत पर थाईलैंड का पलड़ाभारी है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए, जिसमें थाईलैंड ने 12 जीते। वहीं, भारतीय टीम को केवल पांच मैच में जीत मिली। सात मुकाबले ड्रॉ रहे। भारतीय टीम के मुख्य कोच की माने तो "टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करने के लिए उत्साहित हैं। यह समय अपने हुनर को दिखाने का है। हमारे युवा खिलाड़ियों को अपने क्षमताओं पर विश्वास है।

पंत की तूफानी पारी पर बोले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, ऐसे क्रिकेटर पर मैं पैसे भी खर्च करूंगा

मुकाबले के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: 

भारत: गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ, अमरिंदर सिंह। 
डिफेंडर: प्रीतम कोटल, सार्थक गोलुई, संदेश झिंगन, अनस एदाथोडिका, सलाम रंजन सिंह, सुभाशीष बोस और नारायण दास। 
मिडफील्डर: उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, प्रणय हलधर, अनिरुद्ध थापा, विनीत राय, रोवलिन बोर्गेस, आशिक कुरुनियन और हालीचरण नार्जरी। 
फॉरवर्ड: सुमित पस्सी, बलवंत सिंह, सुनील छेत्री और जेजे लालपेखलुआ।

सीके नायडू ट्रॉफी : मेजबान उत्तराखंड का जोरदार प्रदर्शन

जन्मदिन विशेष : 'हरियाणा के तूफ़ान' ने जब अंग्रेजों की जमीं पर हिंदुस्तान को दिलाया पहला वर्ल्डकप

गोल्ड मेडलिस्ट के सवाल पर भड़के खेल मंत्री, कहा - जरूर मिलेगा इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -