BB 15 में एंट्री से पहले इस प्रतियोगी को आया पैनिक अटैक, लौटी वापस!
BB 15 में एंट्री से पहले इस प्रतियोगी को आया पैनिक अटैक, लौटी वापस!
Share:

मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान को आप सभी जल्द ही बिग बॉस 15 में देखने वाले हैं। इस शो के लिए उन्होंने पूरी तैयारियां कर ली है और उनके इस शो में आने की खबर उनके फैंस को खुश कर गई है। बीते दिनों आए प्रोमो वीडियो में अफसाना खान की झलक दिख गई और उसके बाद उनकी एंट्री शो में कंफर्म हो गई थी। हालाँकि अब एक वेबसाइट के अनुसार अफसाना खान शो में एंट्री नहीं करेंगी। जी हाँ, वह एंट्री करने से पहले ही शो से बाहर हो गई हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि बीती शाम होटल के रूप में अफसाना खान को पैनिट अटैक आया था और इसके बाद मेकर्स ने उन्हें मौके पर ही मेडिकल सुविधाएं दीं।

वहीं पैनिक अटैक आने के बाद अफसाना ने शो में एंट्री ना करने का फैसला किया है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार अफसाना पंजाब वापस लौट गई हैं और अब वो सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनेंगी। आप सभी को बता दें कि पहले अफसाना खान बिग बॉस में एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार थीं। जी हाँ, और तो और उन्होंने प्रोमो भी शूट कर लिया था, जिसे कलर्स ने शेयर भी किया था। वहीं अफसाना बीते कुछ दिन से मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन में थीं और वहीं बीती शाम उन्हें पैनिक अटैक आया।

अब ऐसा में अफसाना खान ने शो में आने से मना कर दिया। अब तक अफ़साना के फैंस शो में उन्हें देखने का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन अब उनके इस इंतज़ार पर पानी फिर गया। अफ़साना 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है।।।' ब्लॉकबस्टर सॉन्ग को गाकर मशहूर हुईं थीं। आपको बता दें कि अफसाना खान पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वॉयस ऑफ पंजाब 3 में पार्टिसिपेट करके की थी और इस शो से उन्हें खास पहचान मिली थी। इस शो के बाद उन्होंने कई धमाकेदार पंजाबी गाने गए।

'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती!

बिग बॉस की इस मशहूर विनर का हाल देख चौंके फैंस

सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हुए राकेश बापट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -