महाराष्ट्र के नक्शे वाली केक को काटकर फिर विवादों में आए एडवोकेट अणे
महाराष्ट्र के नक्शे वाली केक को काटकर फिर विवादों में आए एडवोकेट अणे
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व एडवोकेट जनरल श्री हरि अणे एक बार फिर केक काटने को लेकर विवादों में आ गए है। दरअसल ये कोई ऐसा वैसा केक नहीं बल्कि महाराष्ट्र के नक्शे वाला केक था। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अणे इस नक्शे वाले केक को चार भागों में काट रहे है।

वो मराठवाड़ा को अलग राज्य बनाने की सिफारिश करते रहे है। इसी कारण उन्होने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा भी दिया था। यह नया विवाद अणे के जन्मदिन का है। इस तस्वीर को अणे के 65वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह के दौरान विदर्भ के भंडारा में मंगलवार रात को खींचा गया था।

मशहूर वकील अणे पृथक विदर्भ की मांग के प्रबल समर्थक हैं। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया जताते हुए महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि अणे इस बर्थडे को लंबे समय तक याद रखेंगे। कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण बिखे पाटिल ने इस मामले में कहा कि अणे जैसे लोगों से और क्या उम्मीद की जा सकती है। अणे को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस का करीबी माना जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -