वकील को गोली मारी, वारदात के बाद मचा हंगामा
वकील को गोली मारी, वारदात के बाद मचा हंगामा
Share:

कानपुर : उत्तरप्रदेश में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक अभिभाषक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला जमीन विवाद से संबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार युवा अधिवक्ता विकास सिंह उर्फ विक्की ठाकुर अपने काम से कोर्ट जा रहे थे कि रास्ते में कुछ बाईक पर सवार युवाओं ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अभिभाषक श्री ठाकुर को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अपने कार्य पर कोर्ट जा रहे विक्की ठाकुर को रास्ते में आरोपी मोहित श्रीवास्तव, बंटी सिंह सेंगर, अरविंद राज उर्फ छोटू त्रिपाठी और मन्नू  ने गोली मार दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

गोली लगते ही विक्की गिर गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जब इस मामले का पता अभिभाषकों को लगा उन्होंने हड़ताल कर दी। इस दौरान अभिभाषकों ने नारेबाजी भी की। वकीलों ने आरोपियों के गिरफ्तार न होने तक हड़ताल की घोषणा की है। विक्की के उपचार के लिए जब अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल का खर्च जमा करने को कहा। इस दौरान अभिभाषक वहां चंदा करने में जुट गए इस पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उनके उपचार के लिए कोई रूपए जमा नहीं करने होंगे। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता विकास क्षेत्र में खासा रसूख रखते हैं। वे प्राॅपर्टी डीलर भी हैं। जिसके चलते आए दिन जमीन विवाद होते रहते हैं। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -