राज्यपाल का विरोध करने पर, वकीलों पर भांजी लाठियां
राज्यपाल का विरोध करने पर, वकीलों पर भांजी लाठियां
Share:

मेरठ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के मेरठ आगमन का विरोध किया गया। यह विरोध प्रदर्शन वकीलों द्वारा किया जा रहा था। मगर वकीलों के नहीं मानने पर जब प्रदर्शन उग्र हो गया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल वकीलों द्वारा चलसमारोह निकाला जा रहा था।

विरोधी जुलूस जब कचहरी से होते हुए विश्वविद्यालय परिसर की ओर पहुंचा तो वकीलों को जेलचुंगी चौराहे पर रोका गया। जब वकीलों को रोका गया तो वे उग्र हो उठे। ऐसे में विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों की भिडंत कुछ पुलिसकर्मियों से हो गई।

कुछ वकील वहां लगाए गए बैरिकेड्स हटाते हुए विश्वविद्यालय की ओर बढ़ने लगे ऐसे में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान हेलमेट लगाकर वकीलों के प्रदर्शन का सामना किया। प्रदर्शनकारियों का विरोध एएसपी मंजिल सैनी ने भी किया। विश्वविद्यालय गेट पर बड़े पैमाने पर विश्व विद्यालय प्रशासन के कर्मचारी व अधिकारी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे।

लग सकती है हिंदूओं की चिता जलाने पर रोक!

अब रोहिंग्या मुसलमान के खिलाफ बोले त्रिपुरा के राज्यपाल

त्रिपुरा के राज्यपाल ने किया विवादास्पद ट्वीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -