अरूणाचल में महाधिवक्ता की सेवाऐं हुई समाप्त
अरूणाचल में महाधिवक्ता की सेवाऐं हुई समाप्त
Share:

ईटानगर : अरूणाचलप्रदेश में राज्य के महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता की सेवाऐं समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि राष्ट्रपति शासन राज्य में लगाया गया है। महाधिवक्ता की सेवाऐं प्रदेश के राज्यपाल जेपी राजखोवा ने समाप्त कर दी हैं। इस मामले में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 165 - 3 के अंतर्गत शक्ति का उपयोग करते हुए 1 फरवरी से महाधिवक्ता के पद से रनजी थाॅमस और अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर आरएच नबाम की सेवा समाप्त हो गई है। 

अरूणचल में 26 जनवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इस दौरान विधानसभा को निलंबित ही माना गया। उल्लेखनीय है कि अरूणाचल प्रदेश में राजनीतिक गतिरोध के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष को एक माह पूर्व ही विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा।

राज्यपाल ने विधानसभा का सत्र बुलाते हुए विधानसभा अध्यक्ष की निंदा की जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के बागी विधायकों को अपने साथ लेकर विरोध करना प्रारंभ कर दिया। ऐसे में विधानसभा को भंग करते हुए राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -