एडवाइजरी फर्म संचालक गिरफ्तार, किया था करोड़ो का फर्जीवाड़ा
एडवाइजरी फर्म संचालक गिरफ्तार, किया था करोड़ो का फर्जीवाड़ा
Share:

इंदौर/ब्यूरो। करोड़ों के फर्जीवाड़े में एडवाइजरी फर्म संचालक के खिलाफ विजयनगर दिल्ली निवासी महिला ने दर्ज कराई थी श‍िकायत। पुलिस के मुताबिक त्यागी के खिलाफ करीब दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की शिकायतें है। इसमें शामिल सदस्यों के संबंध में पूछताछ चल रही है। क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी फर्म ट्रायफिड रिसर्च के संचालक विवेक त्यागी को गिरफ्तार किया है। 

आरोपि ने दिल्ली के एक दंपती से 22 लाख रुपये ठगे थे। त्यागी के खिलाफ करोड़ों की ठगी की शिकायतें लंबित हैं। उसके बैंक खातों और मोबाइल की जांच चल रही है। एडिशनल डीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक विजयनगर दिल्ली निवासी पूजा हरीश यादव की शिकायत पर विवेक पुत्र चंद्रप्रकाश त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूजा ने पुलिस को बताया कि आरोपि की गीता भवन चौराहा पर ट्रायफिड रिसर्च के नाम से एडवाइजरी फर्म थी। उसके पास विवेक के कर्मचारी राहुल का काल आया था। राहुल ने शेयर बाजार में निवेश और निवेश राशि दोगुना करने का झांसा दिया और किस्तों में पूजा और हरीश से 22 लाख रुपये ले लिए।

आरोपित ने इसी तरह अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की। मामले की शिकायत होने पर सेबी ने प्रतिबंध लगा दिया और कंपनी के खातों को सीज करवा दिया। क्राइम ब्रांच ने रविवार को त्यागी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक त्यागी के खिलाफ करीब दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की शिकायतें है। इसमें शामिल सदस्यों के संबंध में पूछताछ चल रही है।

आज है पापांकुशा एकादशी, जानिए व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

टेलीविजन की नियमित सेवाएँ कब प्रारम्भ हुई थी?

जानिए क्या है सेरेब्रल पाल्सी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -