बारिश में लेना है रोड ट्रिप का मजा तो जाए इन जगहों पर
बारिश में लेना है रोड ट्रिप का मजा तो जाए इन जगहों पर
Share:

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आपको मॉनसून का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा लगता होगा। जी दरअसल भारत की कई जगहें ऐसी हैं जहां सर्दियों में काफी ज्यादा ठंड पड़ती है और गर्मियों में तेज धूप और उमस के चलते घूमना काफी मुश्किल हो जाता है। हालाँकि मॉनसून एक ऐसा महीना होता है जिसे घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है। वैसे तो मॉनसून में लैंडस्लाइड्स और बाढ़ का खतरा काफी ज्यादा रहता है हालाँकि अगर अगर आप संभलकर यात्रा करें तो आपके लिए ट्रिप यादगार बन सकती है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको रोड ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। आइए बताते हैं।

दिल्ली से अल्मोड़ा- दिल्ली से हिमाचल और उत्तराखंड जाना काफी आसान है। वैसे तो मॉनसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में जाना खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस मौसम में लैंडस्लाइड्स का खतरा काफी ज्यादा रहता है। हालाँकि अगर आपको रास्तों की अच्छी पहचान है तो आप यहां जा सकते हैं। मॉनसून में आप पहाड़ों की सुंदरता का मजा लेने के लिए रोड ट्रिप के जरिए दिल्ली से अल्मोड़ा जा सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा के रास्ते में आपको कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी।

मुंबई से गोवा- मॉनसून के दौरान अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा जा सकते हैं। जी दरअसल मुंबई से गोवा जाने के लिए रास्ते काफी स्मूद हैं और इसी के साथ ही आपको रास्ते में कई खूबसूरत  नजारे भी नजर आएंगे। इस रास्ते में कई फूड ज्वॉइंट्स भी हैं जहां आप बारिश के दौरान टेस्टी खाना खा सकते हैं। इसी के साथ आप मुंबई से गोवा NH 48 के जरिए जा सकते हैं।

चेन्नई से पुडुचेरी- मॉनसून में अगर आप वीकेंड पर रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो चेन्नई से पुडुचेरी  जा सकते हैं। जी दरअसल यहां एक साइड बगांल की खाड़ी और दूसरी तरफ खूबूसरत कलाकृति वाली इमारतों को देखना का मजा ही अलग है। वहीं चेन्नई से पुडुचेरी जाते समय आपको रास्ते में कई खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी।

दार्जिलिंग से गैंगटॉक- मॉनसून में पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। जी हाँ और ऐसे में अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दार्जलिंग से गैंगटॉक जा सकते हैं। वहींबारिश के मौसम में यहां बादल बहुत नीचे आ जाते हैं और दार्जिलिंग से गैंगटॉक जाने के रास्ते में आपको कई मंदिर और मोनेस्ट्री दिख जाएंगी।

उदयपुर से माउंट टाबू- उदयपुर से माउंट टाबू जाते समय आपको बीच में कई लैंडस्केप्स नजर आएंगे। जी दरअसल मॉनसून में इन लैंडस्केप्स की खूबसूरती काफी अलग नजर आती है। जी दरअसल माउंट टाबू समुद्र लेवल से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा एक खूबसूरत शहर है।

जा रहे हैं नैनीताल घूमने तो इन जगहों की जरूर करे सैर

सावन में घूम आए विश्व के सबसे बड़े शिव मंदिर में, जानिए है कहाँ?

बारिश में भूल से भी ना जाएं मणिपुर, इन बातों का खास रखें ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -