एक्टर से पहले ये काम करते थे आदित्य रॉय कपूर
एक्टर से पहले ये काम करते थे आदित्य रॉय कपूर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार आदित्य रॉय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है, आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पिता का नाम कुमुद रॉय कपूर एवं मां का नाम शलोमी आरोन है। इनके दादा रघुपत रॉय कपूर 1940 के वक़्त में फिल्म प्रोड्यूसर थे। इनकी स्कूलिंग मुम्बई में ही हुई । स्टडी में बेहद अच्छे नहीं थे किन्तु एक्टिंग से आदित्य को आरम्भ से लगाव था।

वही आदित्य ने अपने करियर का आरम्भ एक वीजे (वीडियो जॉकी) के रूप में किया। चैनल वी इंडिया म्यूजिक चैनल में आदित्य के यूनिक कॉमिक स्टाइल वाले होस्टिंग को बहुत पसंद किया जाता था। वो उस चैनल के लिए वक शो करते थे जिसका नाम था 'पकाओ विद चैनल वी' इसके अतिरिक्त भी कई सारे शो को होस्ट करते थे। वो बहुत वक़्त तक एक वीजे के रूप मे काम करते रहे।

आदित्य ने अभिनय करियर का आरम्भ एक सहायक अभिनेता के रूप में किया। उन्होंने 2009 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में सपोर्टिंग किरदार में काम किया। इस मूवी में सलमान एवं अजय देवगन जैसे बड़े कलाकार थे। इसके पश्चात् भी सहायक अभिनेता का सिलसिला चलता रहा। अक्षय कुमार एवं ऐश्वर्या राय की मूवी 'एक्शन रिप्ले' फिर ऋतिक रौशन की फिल्म 'गुजारिश' में भी सपोर्टिंग किरदार ही किया। आदित्य रॉय कपूर की जिंदगी बदली 2013 में जब उनकी मूवी आशिकी 2 रिलीज हुई। उस मूवी में श्रद्धा कपूर उनके साथ थीं। इस मूवी ने ना सिर्फ उनके अभिनय को पहचान दी बल्कि बॉक्सऑफिस पर उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज की सूची में शुमार हुई। इसके पश्चात् से आदित्य को मुख्य किरदारों वाली फिल्में भी मिलने लगीं।

कंगना पर ओवैसी ने साधा निशाना, कहा- "देशद्रोह सिर्फ मुसलमानों के लिए..."

बेटी के जन्म के 10 माह बाद दिखा अनुष्का का ग्लैमरस अंदाज़, फोटोज वायरल

रिलीज हुआ अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज का शानदार टीजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -