इस वजह से आदित्य नारायण ने किया था नेहा संग फ्लर्ट, कपिल के शो में किया खुलासा
इस वजह से आदित्य नारायण ने किया था नेहा संग फ्लर्ट, कपिल के शो में किया खुलासा
Share:

आजकल आदित्य नारायण टीवी शो को होस्ट करते हैं। पहले वह फिल्मों में नजर आते थे लेकिन अब वह टीवी शोज को होस्ट करते दिखाई देते हैं। ऐसे में हाल ही में वह हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। वहीं इस दौरान आदित्य ने बताया कि एक बार उन्होंने अल्का याग्निक से फ्लर्ट किया था तो उनके पापा उदित नारायण नाराज हो गए थे।

जी हाँ, कपिल के शो में आदित्य ने कहा कि, 'वह इसलिए नाराज हो गए थे क्योंकि अल्का जी उनकी फेवरेट हैं।' वहीं जैसे ही आदित्य की यह बात सबने सुनी सब सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे। इस दौरान जब कपिल ने आदित्य से नेहा कक्कड़ के साथ फ्लर्ट करने को लेकर सवाल पूछा तो सिंगर ने कहा कि, 'जिस भी शो को होस्ट करते हैं उस शो की जज के साथ फ्लर्ट करते हैं। नेहा के साथ फ्लर्ट करने के पीछे की वजह भी यही रही है।'

आप सभी को पता ही होगा कि एक समय था जब इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य, नेहा के खूब चर्चे हुए थे। दोनों ने एक दूजे के साथ जमकर फ्लर्ट किया था। केवल यही नहीं बल्कि शो में दोनों की शादी की बात भी शुरू हो गई थी और शादी के हर फंक्शन को शो में शूट किया गया था। उस दौरान तो सभी ने समझ लिया था कि असल में नेहा और आदित्य शादी कर रहे हैं लेकिन बाद में बताया गया कि यह सब सिर्फ शो की टीआरपी के लिए किया गया था।

पानी से है इस लड़की को एलर्जी, हाथ भी लगा तो जा सकती है जान

गंगा के बाद अब सिंध नदी में मिली सकरमाउथ कैटफिश

क्रिसमस से पहले आ सकती है फाइजर वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -