संदीप तोमर और अदिति अशोक का निराशाजनक प्रदर्शन
संदीप तोमर और अदिति अशोक का निराशाजनक प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली : रियो ओलिंपिक में भारत को एक बार फिर निराशा का सामान करना पड़ा। जहां साक्षी मालिक और पीवी सिंधु के पदक जीतने से देश में ख़ुशी का माहौल था वही निराश का भी सामना करना पड़ा। भारत के पहलवान संदीप तोमर 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के एलिमिनेशन राउंड में रूस के विक्टर लेबेदेव से हार गए। 25 वर्षीय संदीप को विक्टर ने 7-3 के अंतर से हराया। संदीप को पहले राउंड में बाई मिली थी। एलिमिनेशन राउंड में उन्हें रूसी पहलवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी और भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। अदिति पहले दो दिन का फॉर्म तीसरे दिन कायम नहीं रख सकीं। तीसरे राउंड में 15 होल तक अदिति छह ओवर के स्कोर पर चल रही थीं। इस तरह पहले दो दिन के उनके छह अंडर के स्कोर पर पानी फिर गया। भारतीय गोल्फर पार 136 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 24वें स्थान पर हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -