अब अडानी ग्रुप के हाथों में होगी मुंबई एयरपोर्ट की कमान, खरीदेगा 74 फीसद हिस्सेदारी
अब अडानी ग्रुप के हाथों में होगी मुंबई एयरपोर्ट की कमान, खरीदेगा 74 फीसद हिस्सेदारी
Share:

मुंबई: अडाणी ग्रुप मुंबई एयरपोर्ट में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इस संदर्भ में ग्रुप ने कहा है कि मुंबई एयरपोर्ट में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए उसका अनुबंध हो गया है। उद्योगपति गौतम अडाणी के अडाणी ग्रुप का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी हवाईअड्डा परिचालक कंपनी बनना है। मुंबई एयरपोर्ट देश के दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है।

दरअसल, अडाणी समूह ने मुंबई एयरपोर्ट की परिचालक कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) में GVK समूह की 50.5 फीसदी और एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका और बिडवेस्ट समूह जैसे अन्य अल्पांश शेयरधारकों की 23.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। अडाणी ग्रुप ने मार्च 2019 में दक्षिण अफ्रीका की बिडवेस्ट कंपनी की 13.5 फीसदी हिस्सेदारी 1,248 करोड़ रुपये खरीदने पर सहमति प्रकट की थी। इस डील को GVK समूह ने अपने पहले इनकार का अधिकार यानी हिस्सेदारी खरीद पर पहले अधिकार के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए इनकार कर दिया था। किन्तु GVK इस हिस्सेदारी की खरीद के लिए पैसे नहीं जुटा सका और मामला कोर्ट तक चला गया। सूत्रों के अनुसार, जीवीके समूह की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। 

बंदरगाह क्षेत्र में सशक्त पकड़ बनाने के बाद अडाणी ग्रुप हवाईअड्डों पर दांव लगा रहा है। समूह को हाल ही में छह एयरपोर्ट्स के परिचालन का टेंडर मिला है। इसमें लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और मैंगलोर शामिल हैं। 

पेट्रोल और डीजल के प्राइस में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें क्या है आज दाम

शमशाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए क्यों?

सोने-चांदी के दामों में फिर से आया उछाल, जानें क्या है कीमत
 
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -