किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा इलाज
किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा इलाज
Share:

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मल्टीपल माइलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) से पीड़ित हैं। जी हाँ और इस समय उनका इलाज मुंबई में जारी है। खबरों के अनुसार अब उनकी स्थिति बेहतर है। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है। वहीं अब तक इस बारे में एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। अरुण सूद का कहना है कि 11 नवंबर के दिन किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था और इस वजह से उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया।

वहीं जांच के दौरान ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। जैसे ही शुरुआती स्टेज पर इस बीमारी के बारे में पता लगा तो किरण खेर अपने इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, 'किरण खेर को इलाज के लिए हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। उन्हें तीन से चार महीने ठीक होने में लग जाएंगे।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि किरण खेर पंजाब में जन्मीं किरण खेर ने 2009 में बीजेपी ज्वाइन की और इलेक्शन में पार्टी के लिए कैम्पेन किया।

उसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें चंडीगढ़ सीट से बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया वे पहली बार में ही संसद पहुंचीं। अब बात करें फिल्मों के बारे में तो किरण खेर को अब तक आप सभी ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी फिल्मों में देखा होगा।

सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड, जावड़ेकर ने किया ऐलान

केरल उच्च न्यायालय ने स्वर्ण तस्करी मामले को लेकर अपराध शाखा को दिए ये निर्देश

नंदीग्राम संग्राम: बाइक से वोट डालने पहुंचे शुभेंदु, बोले- ममता जरूर हारेंगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -