'द्रौपदी' के किरदार में नजर आ चुकी है यह अभिनेत्रियां
'द्रौपदी' के किरदार में नजर आ चुकी है यह अभिनेत्रियां
Share:

बीआर चोपड़ा का लोकप्रिय सीरियल 'महाभारत' जब दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया तब भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साल 1988 में 'महाभारत' पहली बार दिखाया गया था। वहीं सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला। इसके साथ ही  सीरियल में द्रौपदी का महत्वपूर्ण का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। रूपा गांगुली अपने दमदार अभिनय से सभी के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। वहीं छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने द्रौपदी का किरदार किया है। चलिए जानते हैं उनमें से कौन सी अभिनेत्री हिट रहीं और कौन फ्लॉप।रामानंद सागर का सीरियल 'श्रीकृष्णा' साल 1993 में प्रसारित हुआ था। 

इसमें अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया। रामानंद सागर का ये सीरियल काफी हिट रहा और फाल्गुनी को भी दर्शकों ने पसंद किया। साल 1997 में सीरियल 'एक और महाभारत' का प्रसारण किया गया। इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया था। इसमें अश्विनी कालसेकर ने द्रौपदी का किरदार निभाया। ये शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। 2001 में प्रसारित सीरियल 'द्रौपदी' में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया।  सौम्य चेहरे वालीं मृणाल को इस सीरियल से अलग पहचान मिली। इसके अलावा मृणाल छोटे पर्दे पर कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  साल 2008 में एकता कपूर सीरियल 'कहानियां हमारे महाभारत की' लेकर आईं। इसमें अनीता हसनंदानी ने द्रौपदी का किरदार अदा किया। शो के सभी अभिनेताओं का लुक काफी मॉडर्न रखा गया था। यही नहीं द्रौपदी के कंधे पर टैटू भी दिखाया गया था। सीरियल को लेकर एकता कपूर की आलोचना भी की गई।स्टार प्लस पर साल 2013 में प्रसारित 'महाभारत' सीरियल में अभिनेत्री पूजा शर्मा द्रौपदी बनी थीं। इसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई और सीरियल को भी दर्शकों ने पसंद किया। पूजा शर्मा के करियर को द्रौपदी के रोल से काफी फायदा मिला।

दूरदर्शन-कलर्स के बाद इस चैनल पर आएगी महाभारत

जानिये क्या है द्रोपदी की जन्मकथा

KRK ने कोरोना को बताया पति-पत्नी, यूजर्स ने किया ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -