जो बाइडेन से सिमी ग्रेवाल ने की ममता बनर्जी की तुलना, बोलीं- 'दोनों के पैर फ्रैक्चर हुए, दोनों जीत गए'
जो बाइडेन से सिमी ग्रेवाल ने की ममता बनर्जी की तुलना, बोलीं- 'दोनों के पैर फ्रैक्चर हुए, दोनों जीत गए'
Share:

पश्च‍िम बंगाल के चुनावी पर‍िणाम की घोषणा हो चुकी है। एक बार फिर से बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार आई है। ममता बनर्जी ने बंगाल में जीत पाने के लिए चुनावी रैलियां की और इस बीच उनके पैर में चोट भी लगी। वैसे आपको याद हो तो अमेर‍िका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी चुनावों के दौरान पैर में चोट लगी थी। लेकिन चोट के बावजूद वह आगे बढ़ते रहे और जीत गए। ठीक ऐसा ही ममता बनर्जी के साथ भी हुआ और इसे मजेदार इत्तेफाक कहा जा सकता है। अब इसी इत्तेफाक पर सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट किया है और अपने अंदाज में ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'उन्होंने कैंपेन के दौरान अपना एंकल (टखना) फ्रैक्चर कर लिया था। जो बाइडेन को भी कैंपेन के समय टखने में चोट लगी थी- दोनों जीत गए! सोचें इसपर।।। 'लाठी और पत्थर मेरी हड्डी तोड़ सकती है पर मेरी लड़ाई जारी रहेगी।।।और मैं जीतूंगा।।' आप देख सकते हैं सिमी ने एक ट्वीट की फोटो भी साथ में शेयर की है। इस फोटो में फुटबॉल के ऊपर प्लास्टर लगे पैर की फोटो है, जो कि प्रतीकात्मक तौर पर ममता बनर्जी के लिए है। वैसे सिमी ग्रेवाल का बेबाक अंदाज कई बार उनपर भारी पड़ा है।

इससे पहले उन्होंने प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की रॉयल फैमिली पर ट्वीट किया था। जी दरअसल सिमी ने एक आर्टिकल शेयर किया था जिसमें मेगन की एक दोस्त का इंटरव्यू हैं। उस आर्टिकल में मेगन की दोस्त ने बताया था कि एक्ट्रेस हमेशा रॉयल परिवार से प्रभावित रहती थीं। उसी आर्टिकल को शेयर कर सिमी ने लिखा था, "यूं तो बहुत से तथ्य हैं।।। शुरुआत करने के लिए आप इसे पढ़िए।।। क्योंकि मैं उन औरतों की इज्जत नहीं करती जो दूसरों के घर तोड़ती हैं। परिवार और शादियों में सालों लग जाते हैं भरोसा कायम करने में। मुझे मेगन के कहे एक शब्द पर भी यकीन नहीं है। एक शब्द पर भी नहीं। वह खुद को पीड़ित दिखाने के लिए झूठ बोल रही हैं। वह सहानभूति प्राप्त करने के लिए रंगभेद का कार्ड खेल रही हैं। इव‍िल।" उनके इस ट्वीट के बाद वह जमकर ट्रोल हुईं थीं।

फनी इंस्टाग्राम पोस्ट कर मनीष पॉल ने किया मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित

बॉयफ्रेंड संग अंकिता लोखंडे ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने नहीं मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -